हरिद्वार

“सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया..

थाना झबरेड़ा में तैनात थे कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार, ड्यूटी पर जाते समय सैदाबाद के पास हुआ हादसा..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
रुड़की: ड्यूटी पर जा रहे हरिद्वार पुलिस के कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह 19 अक्टूबर को थाना झबरेड़ा से चौकी इकबालपुर में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। सैदाबाद के पास रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उन्हें उपचार के लिए रुड़की स्थित विनय विशाल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।प्रमोद कुमार वर्ष 1998 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के निवासी थे और वर्तमान में अपने परिवार के साथ थाना गंगनहर क्षेत्र में रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।मंगलवार, 20 अक्टूबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत कांस्टेबल चालक को श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों की मौजूदगी में शोक सलामी देकर उन्हें ससम्मान अंतिम विदाई दी गई।एसपी देहात अभय प्रताप सिंह समेत जिले के अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी प्रमोद कुमार के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। हरिद्वार पुलिस ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!