16 जनवरी तक रैली, धरने, प्रदर्शनों पर रोक, स्कूल भी हुए बंद..
प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने बढ़ाई बंदिशें,, शादी समारोह में शामिल होंगे क्षमता से केवल 50 प्रतिशत लोग..

पंच 👊 नामा ब्यूरो
राहुल थपलियाल: देहरादून:- प्रदेश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। तत्काल प्रभाव से 16 जनवरी तक रैलियों और धरने प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही बारहवीं तक के स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। मुख्य सचिव एसएस संधु की ओर से कोविड की नई गाइड लाइन जारी की गई है।
प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों से कहा गया है कि, रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कफ्र्यू को कड़ाई से पालन किया जाए। जिम, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, स्पॉ, सैलून, मनोरंजन पार्क, थियेटर, ऑडिटोरियम व इनसे सम्बन्धित गतिविधियां 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित होंगे। स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क 16 जनवरी तक बंद रहेंगे। खेल संस्थान, खेल मैदान में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जाएंगे। सभी सार्वजनिक समारोह, मनोरंजन, शैक्षिक, सांस्कृतिक गतिविधियों को 16 जनवरी तक अनुमति नहीं। विवाह समारोह 50 प्रतिशत क्षमता के अनुसार व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति।
होटल, रेस्तरां, भोजनालय, ढाबों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ अनुमति। होटलों में कांफ्रेंस हॉल, स्पा और जिम का 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालन।