हरिद्वार में राष्ट्रीय लोकदल का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न..
नीरपाल सिंह बोले “कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि, मिशन 2027 हमारा लक्ष्य..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के कार्यकर्ताओं में जोश और एकता का संदेश देते हुए हरिद्वार के भूपतवाला स्थित होटल पर्ल में आज प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र पंत ने की, जिसमें उत्तराखंड के सभी ज़िलों से आए रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी, पूर्व मंत्री चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा, “हमारी एकता और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही हमें उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बाद तीसरी सबसे बड़ी ताकत बनाएगी। हमारा मिशन 2027 है, और हमारा लक्ष्य है कि 2027 में उत्तराखंड में रालोद की सरकार बने।
उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि पार्टी के लिए कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है और रालोद का हर कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने प्रदेश में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र पंत ने कहा कि रालोद ने अब जन जागरण अभियान की शुरुआत कर दी है और पार्टी उत्तराखंड की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने जनता से जुड़ने और जमीनी मुद्दों पर फोकस करने की बात कही।
सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष देवपाल राठी, प्रदेश महासचिव संगठन अशोक चौधरी, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अनुपम खत्री, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष कमलप्रीत अरोड़ा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती में युवाओं और महिलाओं की भूमिका निर्णायक है। बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक युवा शक्ति पार्टी की दिशा तय करेगी।
इस अवसर पर खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धान्त चौधरी, महासचिव उदयवीर सिंह, प्रदेश महासचिव पविंदर, प्रदेश सचिव समीर, आसिफ अली, कुर्बान, सरिता चौधरी, श्रीमती राजेश त्यागी, बबीता, अशोक चौधरी, मनोज धारीवाल, राहुल गहलोत समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में जोश और उत्साह के साथ पार्टी की आगामी रणनीतियों पर चर्चा हुई और सभी ने मिलकर रालोद को उत्तराखंड की राजनीति में एक मज़बूत विकल्प बनाने का संकल्प लिया।