अपराधदेहरादून

“दुबई से लौटकर नशे की लत पूरी करने को महिला से झपटा मंगलसूत्र, पुलिस ने 12 घंटे में दबोचा..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: डोईवाला क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को दून पुलिस ने महज 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कप्तान अजय सिंह के निर्देशन में कोतवाली पुलिस की टीम ने आरोपी को जौलीग्रांट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दबोचा। आरोपी हाल ही में दुबई से लौटा था और नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात करने की बात कबूल की है।सोमवार को मनेंद्र सिंह गुसाईं ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक युवक उनकी मां से पता पूछने के बहाने आया और गले से मंगलसूत्र का पेंडल झपटकर फरार हो गया। मामला सामने आते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर क्षेत्र में सघन चेकिंग की।पुलिस ने मंगलवार को संदिग्ध युवक को पकड़ लिया, जिसकी पहचान मनीष पंवार (25) निवासी सांकरी कान्हरवाला, भानियावाला के रूप में हुई। उसके पास से मंगलसूत्र का पेंडल और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी एक साल से दुबई में नौकरी कर रहा था और करीब दस दिन पहले ही घर लौटा है। नशे के लिए पैसे जुटाने को उसने झपटमारी की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया।
—————————————
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम….
व.-उ.-नि. विनोद सिंह राणा
अ.-उ.-नि. ईश्वर सैनी
हे.-का. देवेंद्र नेगी
का. रविंद्र टम्टा
का. सुनित कुमार
का. सचिन राणा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!