
पंच👊नामा
पिरान कलियर: नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए हो रहे मुकाबले का समीकरण तेजी से बदल रहा है। हर उम्मीदवार अपनी चुनावी जमीन को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस की प्रत्याशी हाजरा बानो पत्नी अकरम प्रधान ने अपनी उम्मीदवारी को और मजबूती प्रदान की है। विशाल जनसभाओं और जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से उन्होंने नगरपंचायत के महमूदपुर, कलियर, मुकर्रबपुर और बेड़पुर इलाकों में जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया।
अकरम प्रधान के नेतृत्व में आयोजित इन जनसभाओं में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। हर वर्ग और समुदाय के लोगों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से कांग्रेस खेमे में उत्साह का माहौल है। अकरम प्रधान की टीम ने विशेष रूप से युवाओं को अपने साथ जोड़कर चुनावी समीकरण को अपने पक्ष में मोड़ने में कामयाबी हासिल की है।
————————————-
गांव-गांव में बढ़ता कुनबा, हर दिल में जगह बनाने की कोशिश….हर जनसभा में अकरम प्रधान के समर्थन में लोग खुलकर अपने विचार प्रकट कर रहे हैं। कई प्रभावशाली स्थानीय लोग भी उनके साथ जुड़ चुके हैं, जो उनके चुनाव प्रचार को और धार दे रहे हैं। महमूदपुर से लेकर बेड़पुर तक, हर इलाके में उन्होंने व्यक्तिगत जनसंपर्क कर लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। महिलाओं, बुजुर्गों और व्यापारियों के साथ गहरी बातचीत कर उन्होंने हर वर्ग के हितों की रक्षा का वादा किया।
————————————-
युवा टीम ने भरी हुंकार, बदलाव के लिए समर्थन का ऐलान…..अकरम प्रधान के साथ एक युवा टीम सक्रिय भूमिका निभा रही है, जो क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर उत्साही और परिवर्तन के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं का जोश, स्थानीय जिम्मेदार लोगों का समर्थन और कांग्रेस पार्टी की मजबूत नीतियों का मिश्रण उनके पक्ष में लहर पैदा कर रहा है।
————————————-अकरम प्रधान का कहना है, “हम जनता के बीच काम करने में विश्वास रखते हैं। हमारा लक्ष्य हर व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना और नगर का समग्र विकास करना है।” उन्होंने यह भी कहा कि “हम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे और पारदर्शिता के साथ विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे।
जनसभाओं में बढ़ती भीड़ और क्षेत्रीय जिम्मेदारों का जुड़ना इस बात का संकेत है कि अकरम प्रधान की राह अब पहले से कहीं अधिक मजबूत हो चुकी है।