
पंच👊नामा
पिरान कलियर: निकाय चुनावों की रणभेरी बज चुकी है और पिरान कलियर का चुनावी अखाड़ा पूरी तरह सज गया है। हर दल अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है। प्रत्याशियों के समर्थन में बड़े नेता अपनी सियासी कुशलता और जनाधार का प्रदर्शन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इसी कड़ी में कांग्रेस ने हाजी तमोश सिद्दीकी की सदारत में ऐसी विशाल जनसभा का महमूदपुर में किया, जिसने अब तक की सारी सभाओं को पीछे छोड़ दिया। जनसभा में सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद, कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद, और हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत की उपस्थिति ने कांग्रेस के पक्ष में जोश भर दिया।
बड़ी संख्या में जुटी जनता ने इस बात का संकेत दिया कि कांग्रेस का राजनीतिक मिजाज इस बार खासा गर्म है।
———————————
इमरान मसूद का तीखा हमला….मशहूर अंदाज में बोलते हुए सांसद इमरान मसूद ने भाजपा पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा, “हमारी दरगाहों को निशाना बनाया जा रहा है, हमसे हमारे वजूद का प्रमाण मांगा जा रहा है। नफरत और फूट के बीज बोए जा रहे हैं। यह वक्त है एकजुट होकर फिरकापरस्त ताकतों को करारा जवाब देने का।
“मसूद ने यह भी कहा, “आज स्थिति ऐसी हो गई है कि घर में रहो तो दंगाई मारेंगे, और बाहर निकलो तो पुलिस।” उन्होंने संविधान को बदलने की हो रही बातों पर चिंता जताई “इमरान मसूद ने मजारों को तोड़े जाने पर भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया और सवाल किया कि जब हमारे 300 साल पुराने मजार तोड़े जा रहे हैं, तब अन्य प्राचीन दरसगाहों का कौन सा प्रमाण देखा जा रहा है..?
उन्होंने कहा अगर आज हम नहीं जागे, तो हमारी आवाज हमेशा के लिए दबा दी जाएगी। “मसूद ने चेताया कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जो हर तानाशाही और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाती है। उन्होंने मौजूद लोगों से अपील की कि कांग्रेस प्रत्याशी को जीताकर कांग्रेस को मजबूत करें।
———————————
हाजी फुरकान का क्षेत्रीय मुद्दों पर जोर…….तीसरी बार कलियर के विधायक बने हाजी फुरकान अहमद ने भरोसा दिलाया कि उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास में किया है। हमेशा कलियर की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले है। “कलियर की जनता ने भी हमेशा कांग्रेस पर विश्वास किया है, और कांग्रेस ही हर वर्ग के अधिकारों की रक्षा करती है। उन्होंने कहा इस बार कांग्रेस ने कलियर नगरपंचायत में अपना प्रत्याशी उतारा है, तो हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि उसे ऐतिहासिक जीत दिलाए।
———————————
अनुपमा रावत का अमन का पैगाम….हरिद्वार ग्रामीण की विधायक अनुपमा रावत ने कहा, “कांग्रेस हमेशा से अमन की पार्टी रही है, और कलियर की जनता अमन पसंद है। हम यहां की जनता के लिए हर मोर्चे पर खड़े रहेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यहां की जनता कांग्रेस प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाएगी, और फिरकापरस्त ताकतों को करारा जवाब देगी।
———————————
अकरम प्रधान का तंज और चुनौती…..कांग्रेस प्रत्याशी हाजरा बानो के पति अकरम प्रधान ने अपने जोशीले अंदाज से सभा को जीवंत कर दिया। उन्होंने सीधे बसपा प्रत्याशी को चुनौती देते हुए कहा, “यह लड़ाई बसपा प्रत्याशी से नहीं, बल्कि लक्सर विधायक शहजाद से है। “अतिक्रमण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि दो गांवों के बीच बसपा प्रत्याशी ने अवैध अतिक्रमण कर रास्ता तंग कर दिया है।
“हम उसे तोड़ने का काम करेंगे, उन्होंने मंच स कहा कि बसपा प्रत्याशी लक्सर विधायक की बहन है लेकिन उनका ये चुनाव सीधे लक्सर विधायक से है, क्योंकि लक्सर विधायक पूरे कुनबे के साथ इस चुनाव में डटे हुए है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि जब दरगाह प्रबंधन दुकानदारों को उजाड़ रहा था, तब कांग्रेस के विधायक उनके साथ धरने पर बैठे थे। “तब लक्सर विधायक कहां थे..?
———————————
जनसभा ने दी कांग्रेस को मजबूती…..इस सभा ने कांग्रेस के पक्ष में न केवल माहौल गर्माया बल्कि बसपा और अन्य खेमे की बेचैनी भी बढ़ा दी है। यहां जुटी भारी भीड़ और गूंजते नारों ने यह साबित कर दिया कि कांग्रेस ने चुनावी मैदान में दमदार दस्तक दे दी है।