
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान को साकार करने के लिए हरिद्वार पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के कड़े निर्देश पर जनपदभर में पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है।

नशे का धंधा करने वाले तस्करों पर लगातार हरिद्वार पुलिस नकेल डालने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में हरिद्वार के “पथरी, श्यामपुर और सिडकुल” क्षेत्र में पुलिस अवैध शराब का धंधा करने वाले तस्करों पर कार्रवाई करते हुए कई तस्करों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा दर्ज कर इन सभी को कोर्ट में पेश किया गया।
—————————————-
“श्यामपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर…..
श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, इस दौरान कुष्ठ आश्रम के पास चण्डीघाट पर एक व्यक्ति को स्कूटी के साथ देसी शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध थाना श्यामपुर पर आबकारी अधिनिमय के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
—————————————-
बरामदगी…..
(1) स्कूटी नं0 UK08AV- 4595
(2) 150 पव्वे देसी शराब पिकनिक मार्का
—————————————-
“नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त….
विपिन पुत्र भाग सिंह निवासी ग्राम बेलडी कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार, उम्र- 29 वर्ष।
—————————————-
पुलिस टीम…..
1- का0 632 तेजेंद्र सिंह
2- का0 1522 अनिल रावत
—————————————-
“50 पव्वे देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार….
सिडकुल थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान 50 पव्वे देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया मोहन उर्फ मोनू पुत्र शोभा राम निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल को 50 पव्वे देसी शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है, आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस टीम में हेडकांस्टेबल सुनील सैनी व कांस्टेबल विक्रम शामिल रहे।
—————————————-
“कच्ची शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार….
पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने निर्देश पर एक टीम गठित शराब तस्करों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिशें दी। इस दौरान थाना क्षेत्र से दो तस्करों को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब मय भट्टी उपकरण और एक नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। वही मौके पर 2000 लीटर लाहन भी नष्ट किया गया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम व आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके अलावा पुलिस ने दो बाइक चोरों को भी गिरफ्तार किया है।
—————————————-
“नाम पता अभियुक्त….
1-भंवर सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम बुक्कनपुर थाना पथरी हरिद्वार
2-सुरेश पुत्र सनवा निवासी ग्राम दुर्गागढ़ थाना पथरी हरिद्वार
—————————————
पुलिस टीम……
1-उ.नि.रोहित कुमार
2-का. 1298 राजीव
3-का.1183 ब्रह्मदत्त जोशी
4-कां. 534 राकेश नेगी
5-कां. 1144 नारायण