अपराधहरिद्वार

चारधाम यात्रा में हेली टिकट का फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, 12 घंटे में पकड़ा गया आरोपी..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: चारधाम यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं से ठगी करने वाले एक जालसाज़ को नगर कोतवाली पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पवनहंस कंपनी के नाम पर फर्जी हेली टिकट बनाकर गुजरात के यात्रियों से 49,500 रुपये की ठगी की थी।
————————————–
फाटा में खुली फर्जीवाड़े की पोल….हरिद्वार निवासी सुनील प्रजापति ने कोतवाली नगर में तहरीर दी कि उसने अपने गुजरात निवासी परिचितों के साथ केदारनाथ यात्रा के लिए खुशबू ट्रैवल्स (विल्केश्वर रोड) के जरिए हेलीकॉप्टर के टिकट बनवाए थे। जब यात्री फाटा (रुद्रप्रयाग) पहुंचे और टिकट दिखाए, तो पता चला कि सभी टिकट फर्जी थे।
————————————–
हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर वसूले थे 49,500 रुपये…टिकट तैयार करने वाले दो लोगों में से एक जानी कटारिया, निवासी वशेड़ी खादर (थाना लक्सर), और दूसरा पिंकू कुमार, जिसका पता फिलहाल अज्ञात है, ने यह फर्जीवाड़ा किया। पुलिस ने मामले में मुकदमा अपराध संख्या 275/25, धारा 318(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया।
————————————–
सीधे निर्देश, सख्त एक्शन….चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा या ठगी न हो। उसी के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर नगर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई। टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए सटीक सुरागरसी के आधार पर जालसाज़ को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
————————————–
गिरफ्तार आरोपी….
जानी कटारिया पुत्र राधेश्याम, निवासी वशेड़ी खादर, पोस्ट लक्सर, थाना लक्सर, हरिद्वार
(पिंकू कुमार की तलाश जारी है)
————————————–
पुलिस टीम…1:- रितेश शाह – प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर
2:- उ.नि. हकम सिंह
3:- हे.का. सतेन्द्र सिंह
4:- का. निर्मल सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!