उत्तराखंड

कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में 2 गोल्ड, 1 सिल्वर,1 कांस्य पदक जीतकर पौड़ी पुलिस ने किया उत्कृष्ठ प्रदर्शन..

पौड़ी पुलिस कप्तान श्वेता चौबे ने विजेता टीम को दी बधाई..

पंच👊नामा-ब्यूरो
पौड़ी: रिजर्व पुलिस लाइन ऊधमसिंह नगर में आयोजित 22 वीं प्रादेशिक अंतर जनपदीय/ वाहिनी (कुश्ती क्लस्टर) कुश्ती, कबड्ड़ी, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, बॉडी बिल्डिंग, आर्म कुश्ती व पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 2023 का आयोजन हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के आदेशानुसार प्रतियोगिता में जनपद पुलिस के कुशल खिलाडियों को प्रतिभाग करने के लिए रिजर्व पुलिस लाइन, ऊधमसिंह नगर भेजा गया। जिसमें पौड़ी पुलिस के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ठ प्रर्दशन करते हुए 02-गोल्ड, 01-सिल्वर व 01-कांस्य पदक जीते। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने टीम के सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बधाई देकर भविष्य में भी इसी तरह ड्यूटी के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किए जाने के लिए प्रेरित कर शुभकामनाएं दी।—————————————
“विजेता पुलिस टीम…….
1. निरीक्षक ऋषिराम रतूड़ी (टीम प्रभारी)
2. मुख्य आरक्षी आर0 लोकेन्द्र सिंह- (टीम कोच)
3. मुख्य आरक्षी 195 ना0पु0 लवीश ने आर्म रेसलिंग में प्रथम स्थान। (स्वर्ण पदक)
4. मुख्य आरक्षी 195 ना0पु0 लवीश ने बाक्सिंग में द्वितीय स्थान। (रजत पदक)
5. आरक्षी 72 ना0पु0 नवनीत ने कुश्ती में प्रथम स्थान। (स्वर्ण पदक)
6. आरक्षी 09 स0पु0 सुरेन्द्र ने बाक्सिंग में तृतीय स्थान। (कांस्य पदक)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!