हरिद्वार
“पुरानी-नई गंगनहर के बीच बना मजार प्रशासन ने जेसीबी से कराया ध्वस्त..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: बहादराबाद क्षेत्र के सलेमपुर-सुमननगर में मंगलवार सुबह प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गंगनहर के किनारे बने एक मजार को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया।
बताया गया कि उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की भूमि पर यह मजार काफी समय से अवैध रूप से बना हुआ था। कुछ दिन पूर्व प्रशासन की ओर से मजार से जुड़े लोगों को नोटिस दिया गया था, बावजूद इसके अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
सुबह करीब दस बजे एसडीएम जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में सिंचाई विभाग की टीम तथा पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर पहले आसपास की भीड़ को हटाया गया और फिर जेसीबी लगाकर निर्माण को गिरा दिया गया।
इस दौरान रानीपुर, सिडकुल और ज्वालापुर कोतवाली पुलिस फोर्स तैनात रही, जिससे किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो सके।



