अपराधहरिद्वार

“वाइन शॉप से हजार की नगदी उड़ाने वाले अय्याश-भूरे धरे, 18 घंटे में पुलिस ने किया गेम ओवर..!

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: कनखल पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए शराब ठेके से चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को महज 18 घंटे में दबोच लिया। इन बदमाशों की जोड़ी—अय्याश खान और भूरे खान—ने रात के अंधेरे में इंग्लिश वाइन शॉप का ताला तोड़कर नगदी पर हाथ साफ किया था। मगर पुलिस की मुस्तैदी ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती से आए ये दोनों शातिर बदमाश पहले दुकान की रेकी करते हैं, फिर ठेके के पास ही सो जाते हैं, और आधी रात को मौका देखकर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस जाते हैं। काउंटर से कैश भरा बैग उठाते हैं और फौरन फरार हो जाते हैं। प्लानिंग पर्फेक्ट थी, मगर पुलिस की नजरों से बच न सके!
—————————————-
18 घंटे में पुलिस का ‘सुपरहिट एक्शन’…..घटना के बाद पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर कनखल पुलिस एक्टिव हुई। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल के नेतृत्व में टीम ने डिजिटल साक्ष्य, ई-रिक्शा चालकों की पूछताछ और मुखबिर तंत्र की मदद से इन चोरों का सुराग निकाला।

फाइल फोटो: कनखल थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल

बीती रात खोखरा तिराहा, जगजीतपुर के फ्लाईओवर के नीचे दोनों संदिग्ध पुलिस के हत्थे चढ़ गए। तलाशी में 37,150/- नकद, ठेके के दस्तावेज और एक 12 बोर का तमंचा बरामद हुआ।
—————————————-
मुंबई में भी कर चुके हैं चोरी….!

काल्पनिक फोटो: चोरी

पुलिस रिकॉर्ड खंगाला गया तो बड़ा खुलासा हुआ—अय्याश खान पहले भी मुंबई के थाना शाहू नगर और अम्बावली में चोरी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। फिलहाल वह जमानत पर था, मगर यहां फिर से वारदात को अंजाम देने आ गया।
—————————————-
भागने की फिराक में थे, मगर पुलिस ने कर दिया गेम ओवर….वारदात के बाद ये दोनों आरोपी फिर किसी दुकान में चोरी करने और रात की ट्रेन से श्रावस्ती फरार होने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने इनका खेल खत्म कर दिया। अब इनके खिलाफ 317 BNS और 3/25 आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ा दी गई हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।
—————————————-
पकड़े गए चोर….
1:- अय्याश खान (22) पुत्र जुमई खान, निवासी बनकटी, थाना हरदथ नगर ग्रन्ट, जिला श्रावस्ती, उ.प्र.
2:- भूरे खान (21) पुत्र गुलाब खान, निवासी बनकटी, थाना हरदथ नगर ग्रन्ट, जिला श्रावस्ती, उ.प्र.
—————————————-
पुलिस टीम में शामिल….
1:- उपनिरीक्षक चरण सिंह
2:- अ0उपनिरीक्षक ललित अधिकारी
3:- कांस्टेबल प्रलव सिंह
4:- कांस्टेबल कुलदीप
5:- कांस्टेबल उम्मेद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!