“गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति के रंगों से सराबोर हुआ प्रेस क्लब हरिद्वार, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग, (देखें वीडियो)..


पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: गणतंत्र दिवस पर हरिद्वार प्रेस क्लब देशभक्ति के रंगों से सराबोर हो गया। क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री दीपक मिश्रा की अगुवाई में पत्रकारों ने झंडारोहण करते हुए धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया।
एक दिन पहले गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रेस क्लब हरिद्वार की ओर से“एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, महापौर किरण जैसल, भाजपा नेता विशाल गर्ग, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री दीपक मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि संविधान हमें सिर्फ अधिकार ही प्रदान नहीं करता, बल्कि कर्तव्यों का बोध भी करता है।
इसलिए हम सभी को अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए भी तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।
जिलाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम के लिए प्रेस क्लब की सराहना की। महापौर किरण जैसल और
एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने भी “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम को प्रेस क्लब की शानदार पहल बताते हुए प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।
कार्यक्रम की शुरुआत मेहताब आलम ने देशभक्ति गीत “गंगा तेरा पानी अमृत” से की। इसके बाद प्रेस क्लब के महामंत्री दीपक मिश्रा ने “अगर तुम ना होते” गीत प्रस्तुत कर संविधान निर्माताओं को नमन किया।
अंकेश भाटी ने “मेरे देश की धरती सोना उगले”, शीना भटनागर ने “देश रंगीला रंगीला” और फारूक अंसारी ने “जिस देश में गंगा बहती है” गीत गाकर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
इसके बाद अरुण मिश्रा ने “बने चाहे दुश्मन जमाना”, मेहताब आलम ने “संदेशे आते हैं” और बलजीत सिंह राजवंशी ने “बड़ी दूर से आए हैं” गीत प्रस्तुत कर समां बांधा। पत्रकार डॉ. शिव अग्रवाल, डॉ. राधिका नागरथ और अनिल कुमार ने भी अपनी प्रस्तुतियों से तालियां बटोरीं।
प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रजनीकांत शुक्ला ने गणतंत्र दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार राहुल वर्मा ने किया।
आयोजन को सफल बनाने में प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष काशीराम सैनी, बालकृष्ण शास्त्री, विकास चौहान और मनोज खन्ना का सहयोग रहा।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चंद्र, विकास तिवारी, राजेश शर्मा, महिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अंजू द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
साथ ही प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष आदेश त्यागी, रामचंद्र कनौजिया, संजय आर्य, अविक्षित रमन, दीपक नौटियाल, गुलशन नैय्यर,
महेश पारेख, जोगेंद्र मावी, हिमांशु द्विवेदी, राजकुमार, डीएस वर्मा, जहांगीर, सचिन सैनी समेत बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
वही गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण के कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में पत्रकारों ने उपस्थित होकर संविधान निर्माताओं को नमन किया।



