अपराधहरिद्वार

“फेसबुक पोस्ट पर बवाल: ड्रग इंस्पेक्टर ने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर कराया मुकदमा दर्ज..

पांच लाख की रिश्वत का आरोप बताया झूठा, छवि धूमिल करने की साजिश का आरोप..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार। सोशल मीडिया पर पांच लाख रुपये की कथित रिश्वत लेने के आरोप लगाने पर ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने पलटवार करते हुए यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। मामला कोतवाली रानीपुर में दर्ज हुआ है।वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनिता भारती का आरोप है कि 26 फरवरी को केश खुराना ने फेसबुक पर उनके खिलाफ रिश्वत लेने संबंधी पोस्ट साझा की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। पोस्ट के बाद कमेंट सेक्शन में उन्हें टैग कर सवाल उठाए जाने लगे, जिससे उनकी शासकीय छवि और सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची।उन्होंने तहरीर में कहा कि आरोप पूरी तरह निराधार, भ्रामक और मानहानिकारक हैं। यह कृत्य सुनियोजित ढंग से उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने और झूठी अफवाह फैलाने के उद्देश्य से किया गया। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट 2000 की प्रासंगिक धाराओं में कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आपत्तिजनक पोस्ट और उसके स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखकर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।सूत्रों के अनुसार मामला प्रशासनिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की मदद से पोस्ट की तकनीकी जांच कराई जा सकती है। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि कैश खुराना के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!