देश-विदेश

ईद पर लिपाई के लिए मिट्टी लेने गए ग्रामीणों पर गिरी ढांग, दो महिलाओं की मौत, बच्चे की हालत गंभीर..

ग्रामीण और पुलिस ने मिलकर किया रेस्क्यू, बच्चों सहित छह लोग घायल..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा ब्यूरो
यमुनानगर: ईद के त्यौहार से पहले घर की लिपाई करने के लिए चिकनी मिट्टी लेने गई पांच महिला, दो बच्चे वह एक पुरुष मिट्टी की डांग गिरने से उसके भीतर दब गए। ढांग गिरने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीण व पुलिस ने लोगों को मिट्टी से निकला। मौके पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि घायलों को यमुनानगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं गंभीर रूप से घायल एक बच्चे और ट्रॉमा सेंटर में उपचार दिया जा रहा है।साडोरा थाना क्षेत्र के गांव रतौली में मुस्लिम समाज की पांच महिलाएं दो बच्चे में एक पुरुष शुक्रवार की सुबह के त्यौहार से पहले घर की लिपाई करने के लिए चिकनी मिट्टी लेने गांव के बाहर गए हुए थे। जब वह मिट्टी खोद रहे थे तो उनके ऊपर मिट्टी की ढंग गिर गई। मिट्टी में दबे होने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इससे पहले ग्रामीणों ने मिट्टी में दबे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। इसमें सितारा 55, नसरीन 35 की मौत हो गई। जबकि मसरूफ 22, प्रवेज 13, मुस्कान 5, अफसाना 42, मंजूर हसन 32,सलमा 35 घायल हो गए। साडोरा थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। वही घायलों को यमुनानगर सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!