कैबिनेट में फेरबदल: सरकार ने जारी की दायित्वधारियों की सूची, हरिद्वार से ओमप्रकाश जमदग्नि बने मंत्री..

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: कैबिनेट में फेरबदल को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच सरकार ने आखिरकार दायित्वधारियों की सूची जारी कर दी है। हरिद्वार से पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि को दर्जाधारी मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। उन्हें उत्तराखण्ड पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। जमदग्नि को दायित्व मिलने पर हरिद्वार के भाजपा नेताओं ने खुशी जताई और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों के नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सूची में कई वरिष्ठ और युवा नेताओं को स्थान मिला है। इनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं
————————————-1:- हरक सिंह नेगी (चमोली) – उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद
2:- ऐश्वर्या रावत (रुद्रप्रयाग) – उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग
3:- गंगा विष्ट (अल्मोड़ा) – उपाध्यक्ष, राज्य महिला उद्यमिता परिषद
4:- श्याम अग्रवाल (देहरादून) – उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड आवास सलाहकार परिषद
5:- शांति मेहरा (नैनीताल) – उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद
6:- भगवत प्रसाद मकवाना (देहरादून) – उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी आयोग
7:- हेमराज विष्ट (पिथौरागढ़) – उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय खेल परिषद
8:- रामचन्द्र गौड़ (चमोली) – अध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद
9:- पूरन चंद नैलवाल (अल्मोड़ा) – उपाध्यक्ष, प्रवासी उत्तराखण्ड परिषद
10:- रामसुंदर नौटियाल (उत्तरकाशी) – उपाध्यक्ष, भागीरथी नदी घाटी प्राधिकरण
11:- सायरा बानो (ऊधम सिंह नगर) – उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग
12:- रेनू अधिकारी (नैनीताल) – अध्यक्ष, राज्य महिला उद्यमिता परिषद
13:- रजनी रावत (देहरादून) – उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति
14:- भूपेश उपाध्याय (बागेश्वर) – उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद
15:- कुलदीप कुमार (देहरादून) – अध्यक्ष, उत्तराखण्ड वन पंचायत सलाहकार परिषद
16:- ऋषि कंडवाल (पौड़ी) – उपाध्यक्ष, सिंचाई सलाहकार समिति
17:- वीरेन्द्र दत्त सेमवाल (टिहरी) – उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद
18:- अजय कोठियाल (टिहरी) – अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति
19:- श्याम नारायण पांडे (नैनीताल) – उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति
————————————-इस सूची में कई नए चेहरों को जगह दी गई है, जबकि कुछ वरिष्ठ नेताओं की भी पदोन्नति की गई है। सरकार के इस कदम को आगामी चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
————————————-
सार्थक ट्रस्ट में खुशी की लहर……दर्जाधारी मंत्री बने ओमप्रकाश जमदग्नि एसएमजेएन पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रों के ट्रस्ट “सार्थक के अध्यक्ष भी हैं। उनके दर्जाधारी मंत्री बनने पर पूरे एसएमजेएन पीजी कॉलेज व सार्थक परिवार ने हर्ष जताया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी, प्राचार्य डॉक्टर सुनील बत्रा, डॉक्टर संजय माहेश्वरी, ट्रस्ट के महामंत्री अरविंद शर्मा एडवोकेट, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, नीरज गुप्ता एडवोकेट, राजीव शर्मा, डॉ. अजय पाठक, डॉ शिवकुमार चौहान, डॉक्टर मनोज सोही, रमन सैनी एडवोकेट, मेहताब आलम, अतुल मगन, दिव्यांश शर्मा आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।