पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमावर्ती क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। दोनों राज्यों की पुलिस की सतर्कता और आपसी समन्वय से अंतरराज्यीय गौ तस्कर गिरोह के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में उत्तराखंड पुलिस ने 8 आरोपियों को सहसपुर क्षेत्र से, जबकि हिमाचल प्रदेश पुलिस ने 2 आरोपियों को पुरुवाला, सिरमौर से गिरफ्तार किया।दरअसल उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश सीमा पर ढालीपुर नदी के किनारे 13 गौवंशों के अवशेष पाए जाने की सूचना मिली। कोतवाली विकासनगर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और पाया कि गौवंशों का अवैध कटान कर उनके अवशेष वहां फेंके गए थे। घटना के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया।
सूचना मिलते ही देहरादून पुलिस कप्तान अजय सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए, थाना विकासनगर में वादी जगवीर सिंह सेनी द्वारा अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पुरुवाला थाने में भी मामला पंजीकृत किया गया।
————————————-
संयुक्त पुलिस कार्रवाई…..घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती सिरमौर जिले में जाकर एसएसपी सिरमौर से मुलाकात की। दोनों राज्यों की पुलिस ने आपसी समन्वय से आरोपियों की धरपकड़ के लिए संयुक्त रणनीति बनाई। पूर्व में गोकशी में संलिप्त अपराधियों और हाल ही में जेल से रिहा हुए संदिग्धों की जानकारी साझा की गई।
————————————-
तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र का सहारा….जांच के दौरान घटनास्थल और आस-पास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस से महत्वपूर्ण इनपुट प्राप्त हुए। मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। पुलिस टीमों की सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई के चलते विकासनगर पुलिस ने 8 आरोपियों को सहसपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया, जबकि सिरमौर पुलिस ने 2 आरोपियों को पुरुवाला से पकड़ा।
————————————-
गिरफ्तारी और बरामदगी….गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 3 चापड़, 1 लंबी धारदार खुखरी, पशु कटान के उपकरण और 2 लकड़ी के गुटके नदी के किनारे झाड़ियों से बरामद किए।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सीमावर्ती क्षेत्रों में लावारिस घूमने वाले गौवंशों को चुराकर अवैध कटान कर मांस की तस्करी करते थे। 31 मार्च को भी उन्होंने यमुना नदी के किनारे गौवंशों का कटान किया और मांस लेकर फरार हो गए।
————————————-गिरफ्तार आरोपियों की सूची…
विकासनगर से गिरफ्तार आरोपी…
1:- नौशाद पुत्र इस्लाम (30 वर्ष)
2:- गुलबहार पुत्र शमशेर (38 वर्ष)
3:- नौशाद पुत्र इखलाख (35 वर्ष)
4:- मुशर्रफ उर्फ काला पुत्र अख्तर (50 वर्ष)
5:- समीर पुत्र दिलबहार (19 वर्ष)
6:- शाहरुख पुत्र इखलाख (26 वर्ष)
7:- सादिक पुत्र जब्बार (20 वर्ष)
8:- तौसीब पुत्र इखलाख (21 वर्ष)
————————————-
पुरुवाला सिरमौर से गिरफ्तार आरोपी…..
1:- शहनवाज पुत्र वलीम मोहम्मद (40 वर्ष)
2:- इरशाद पुत्र कमरूदीन (60 वर्ष)
