हरिद्वार

“हरिद्वार में पुलिस नेतृत्व परिवर्तन: मां गंगा के आशीर्वाद से नवनीत सिंह भुल्लर ने संभाली जिम्मेदारी, प्रमेन्द्र डोबाल को शानदार विदाई..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: जनपद में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालते ही नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। विधिवत कार्यभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने आस्था की नगरी के प्रमुख तीर्थ स्थल हर की पैड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा-अर्चना की और जनपद में शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने की कामना की। इसके बाद उन्होंने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर अपनी प्राथमिकताओं और आगामी रणनीतियों का खाका भी पेश किया।
—————————————-
पूजा-अर्चना के बाद संभाली जिम्मेदारी…..नवनियुक्त एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने हरकी पैड़ी पर विधिविधान से पूजा-अर्चना कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उन्होंने जनपद हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
—————————————-
मेला नियंत्रण कक्ष में प्रेस वार्ता…..कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसएसपी भुल्लर ने CCR भवन स्थित मेला नियंत्रण कक्ष में प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने जनपद की कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अपराध पर प्रभावी अंकुश, जनता से संवाद बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी और पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने की रणनीति साझा की। उन्होंने कहा कि पुलिस आमजन के विश्वास को मजबूत करने के लिए पारदर्शी और जवाबदेह कार्यप्रणाली अपनाएगी।
—————————————-
प्रमेन्द्र डोबाल को भावभीनी विदाई……वहीं, जनपद के पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के स्थानांतरण पर पुलिस लाइन स्थित कैम्प कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। उनका तबादला देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर हुआ है।इस अवसर पर जनपद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने उनके नेतृत्व, अनुशासनप्रिय कार्यशैली और जनहित में लिए गए प्रभावी निर्णयों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही जनपद हरिद्वार में पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात के पद पर तैनात रहे जितेंद्र कुमार मेहरा के जनपद बागेश्वर में पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर के पद पर स्थानांतरण होने पर हरिद्वार पुलिस परिवार ने भावभीनी विदाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
—————————————-
कुशल नेतृत्व में मजबूत रही कानून व्यवस्था…..अपने कार्यकाल के दौरान प्रमेन्द्र डोबाल के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रही। विभिन्न अभियानों के माध्यम से अपराध नियंत्रण और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की गईं। विदाई समारोह में उन्होंने जनपद में मिले सहयोग के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया और भविष्य में भी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!