हरिद्वार

नहीं_रहे_उत्तराखंड_के_मोदी: भाजपा के वरिष्ठ नेता अवनीश त्यागी ‘मोदीजी’ का निधन..

रैलियों में रहते थे आकर्षण का केंद्र, लोग लेते थे सेल्फी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की। उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता और ‘उत्तराखंड के मोदी’ के नाम से चर्चित अवनीश त्यागी उर्फ़ मोदीजी का निधन हो गया। उन्होंने नोएडा स्थित अपने बेटे के आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।रुड़की निवासी अवनीश त्यागी भाजपा के समर्पित और पुराने कार्यकर्ताओं में शामिल थे। वे लंबे समय तक संगठन से जुड़े रहे और पार्टी के कार्यक्रमों, रैलियों व जनसभाओं में उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलते-जुलते चेहरे और सादगी भरे व्यक्तित्व के कारण वे पूरे प्रदेश में खास पहचान रखते थे।रैलियों में बन जाते थे चर्चा का विषय…..
भाजपा की रैलियों और जनसभाओं में अवनीश त्यागी की मौजूदगी अपने आप में आकर्षण का केंद्र बन जाती थी। कार्यक्रम स्थलों पर लोग उन्हें घेर लेते थे और उनके साथ फोटो व सेल्फी लेने की होड़ लग जाती थी। कई बार तो वे मंच से ज्यादा जनता के बीच नजर आते थे।भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक….
उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर भी उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। पार्टी से जुड़े लोगों ने कहा कि अवनीश त्यागी जैसे कार्यकर्ता संगठन की नींव होते हैं, जिनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।अंतिम संस्कार की जानकारी बाद में….
परिजनों के अनुसार अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी बाद में दी जाएगी। अवनीश त्यागी के निधन से रुड़की ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड में भाजपा ने एक लोकप्रिय, सरल और स्नेही चेहरा खो दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!