हरिद्वार

“केरियर्स 360 की राष्ट्रीय रैंकिंग में एम.सी.एस. बाल विद्यापीठ को मिला एएए ग्रेड, शिक्षा की गुणवत्ता को मिली राष्ट्रीय पहचान..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; कनखल स्थित एम.सी.एस. बाल विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। प्रतिष्ठित शैक्षणिक मूल्यांकन संस्था केरियर्स360 द्वारा जारी वर्ष 2026 की राष्ट्रीय विद्यालय रैंकिंग में विद्यालय को एएए (ट्रिपल ए) ग्रेड प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि को विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी मान्यता माना जा रहा है। रैंकिंग की घोषणा के बाद विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों, अभिभावकों और पूर्व छात्रों में खुशी का माहौल है।केरियर्स360 द्वारा देशभर के विद्यालयों का मूल्यांकन विभिन्न मानकों के आधार पर किया जाता है। इनमें विद्यार्थियों का शैक्षणिक प्रदर्शन, शिक्षकों की गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाएं, आधुनिक शिक्षण पद्धति, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां, समग्र शैक्षणिक वातावरण तथा संस्थान की उपलब्धियों को प्रमुख रूप से शामिल किया जाता है। मूल्यांकन के लिए विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट, स्कूल रिकॉर्ड, समाचार पत्रों में प्रकाशित रिपोर्ट, सीबीएसई कार्यालयों से उपलब्ध सूचनाओं सहित सार्वजनिक रूप से उपलब्ध विभिन्न स्रोतों का विश्लेषण किया गया। साथ ही आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीकों की सहायता से भी सूचनाओं का समेकित अध्ययन किया गया। इन सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर एम.सी.एस. बाल विद्यापीठ को एएए ग्रेड से सम्मानित किया गया।विद्यालय के सचिव डॉ. अशोक शास्त्री ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय परिवार की वर्षों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण, विद्यार्थियों के अनुशासन और अभिभावकों के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणामों तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, संस्कारयुक्त और आधुनिक शिक्षा प्रदान कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। विद्यालय की निदेशिका डॉ. विशाखा कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान विद्यालय की नवाचार आधारित शिक्षण प्रणाली और शैक्षणिक उत्कृष्टता की पुष्टि करता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें नैतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों का विकास करने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है तथा भविष्य में शिक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखने की दिशा में कार्य जारी रहेगा।विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम बख्शी ने कहा कि यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण के साथ अनुशासन, व्यक्तित्व विकास, नैतिक शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन को देते हुए कहा कि यह सम्मान भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए नई ऊर्जा प्रदान करेगा। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की इस परंपरा को आगे भी कायम रखने और विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!