अपराधहरिद्वार

“बुलेट से पटाखे फोड़ने का शौक पड़ा भारी, भगवानपुर पुलिस ने सीज कर दीं 6 मोटरसाइकिलें..

मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़क पर मचा रहे थे शोर, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह की टीम का एक्शन..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
हरिद्वार; सड़कों पर बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखों जैसी तेज आवाज निकालकर रौब झाड़ना अब भारी पड़ सकता है। मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़क पर धमाकेदार आवाज निकालने वालों के खिलाफ भगवानपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए छह बुलेट मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से नियमों को ताक पर रखकर वाहनों में बदलाव करने वाले चालकों में खलबली मच गई है।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और आमजन के लिए परेशानी का सबब बनने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।भगवानपुर प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान ऐसी छह बुलेट मोटरसाइकिलों को पकड़ा, जिनमें मॉडिफाइड साइलेंसर लगे हुए थे। इन साइलेंसरों से पटाखों जैसी तेज आवाज निकल रही थी, जिससे आमजन को परेशानी होने के साथ ही ध्वनि प्रदूषण की समस्या भी पैदा हो रही थी। पुलिस ने सभी छह मोटरसाइकिलों को सीज करते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की।नियमों के मुताबिक ही करें साइलेंसर का इस्तेमाल….
भगवानपुर पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप ही साइलेंसर का प्रयोग करें। मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखों जैसी तेज आवाज निकालने से बचें और यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!