
पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में उत्तराखंड प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को ए. एन. टी. एफ. ने देहरादून के डोईवाला में एक तस्कर को गिरफ्तार कर अंजाम दिया। तस्कर के कब्जे से 3 करोड़ 60 लाख की स्मैक बरामद की गई। पूछताछ के बाद तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ए.एन.टी.एफ.) ने इस साल उत्तराखंड प्रदेश में 4.441 किलो स्मैक, 19.808 किलो चरस, 5.322 किलो अफीम, 300 किलो डोडा पोस्त, 07 ग्राम एम.ड़ी. बरामद की गई जबकि 36 तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को सफल बनाने एसटीएफ पुलिस कप्तान आयुष अग्रवाल के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ए.एन.टी.एफ.) प्रदेश’भर में निगरानी करते हुए नशे के खिलाफ बड़ा अभियान चला रही है।

इसी कड़ी में ए.एन.टी.एफ. की टीम ने थाना डोईवाला पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर एक नशा तस्कर गजराज सिंह पुत्र रामस्वरूप सिंह निवासी थाना पोंटा साहिब जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश को 1 किलो 200 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 60 लाख है, पूछताछ के बाद तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया। ए.एन.टी.एफ. के इस सराहनीय कार्य के लिए एसटीएफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है।
—————————————-तस्कर ने पूछताछ में बताया कि ये स्मैक वह धामपुर उत्तरप्रदेश से लेकर आया था। पूछताछ में सामने आया कि बरेली का तस्कर धामपुर तक इस माल को पहुँचाता था। गिरफ्तार तस्कर गजराज इस माल को पोंटा साहिब और देहरादून में अपने एजेंटों के जरिये बिक्री कराता था। तस्कर ने कई नामों का खुलासा किया है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। तस्कर पिछले 2 सालों से बरेली व धामपुर से स्मैक लाकर पोंटा साहिब और देहरादून में अपने फिक्स एजेंटों को सप्लाई कर रहा था।
—————————————-
ए.एन.टी.एफ. टीम….
1:- निरीक्षण नीरज कुमार चौधरी
2:- उपनिरीक्षक विकास रावत
3:- उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह
4:- मुख्या आरक्षी मनमोहन
5:- मुख्य आरक्षी सुधीर केसला
6:- मुख्य आरक्षी नरेंद्र पुरी
7:- आरक्षी गंभीर
8:- आरक्षी रामचंद्र
9:- आरक्षी दीपक नेगी
10:- एसआई रमन बिष्ट
11:- कांस्टेबल विकास थाना डोईवाला