Uncategorized

बीएचईएल में चोरी की कोशिश नाकाम: कर्मचारी स्कूटी की डिक्की में छुपाकर ले जा रहा था तांबे की प्लेटें, CISF ने रंगेहाथ पकड़ा..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: बीएचईएल (हीप) परिसर में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब चेकिंग के दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने कंपनी के ही एक कर्मचारी को चोरी के माल के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। मामला हीप मेन गेट का है, जहां ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ के हेड कांस्टेबल ने चेकिंग के दौरान स्कूटी की डिक्की से तांबे की प्लेट बरामद कीं।पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया व्यक्ति अजय कुमार है, जो ज्वालापुर के मोहल्ला कड़च्छ का रहने वाला है और बीएचईएल में कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। शनिवार शाम जब वह स्कूटी पर हीप मेन गेट से बाहर निकल रहा था, तब सीआईएसएफ के जवानों को उस पर संदेह हुआ। तलाशी लेने पर उसकी स्कूटी की डिक्की से पांच किलो 360 ग्राम वजनी चार कॉपर प्लेट्स बरामद हुईं।घटना की सूचना मिलते ही बीएचईएल के वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) विनीत वशिष्ठ और अभियंता मनीष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने आरोपी कर्मचारी को हिरासत में लेकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

फाइल फोटो: कमल मोहन भंडारी (प्रभारी निरीक्षक रानीपुर कोतवली)

कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद सामान में चोरी में प्रयुक्त स्कूटी भी शामिल है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी पहले भी इस प्रकार की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!