अपराधहरिद्वार

मोबाइल की छीनाझपटी में आरोपी की मौत, पर्दा उठा तो पीड़ित बना आरोपी और आरोपी पीड़ित..

सड़क किनारे मिले शव की पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सुलझाई गुत्थी, सीसीटीवी फुटेज से मिली मदद..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में फैक्ट्री से डयूटी कर लौट रहे एक कर्मचारी के हाथ से एक आरोपी अचानक मोबाइल छीनने लगा। छीनाझपटी के दौरान आरोपी नीचे गिरकर बेहोश हो गया।

फाइल फोटो:

कर्मचारी ये सोचकर आगे बढ़ गया कि उसका मोबाइल छिनने से बच गया। इस बीच सिर की गंभीर चोट के चलते आरोपी ने दम तोड़ दिया। अगली सुबह सड़क किनारे शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई।

फाइल फोटो: प्रमेन्द्र डोबाल (पुलिस कप्तान हरिद्वार)

पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी को लावारिस शव की गुत्थी सुलझाने के निर्देश दिए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और आस पास के लोगों से पूछताछ के बाद 12 घंटे के भीतर घटना का पर्दाफाश किया तो छिनैती की घटना का पीड़ित यानि फैक्ट्री कर्मचारी आरोपी निकला। कुल मिलाकर आरोपी की मौत होने पर पूरी कहानी बदल गई। आरोपी पीड़ित बन गया और पीड़ित को गैर इरादतन हत्या के आरोपी के तौर पर जेल जाना पड़ा।

फाइल फोटो: एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार

—————————————-
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सिड़कुल क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिला था। जिसकी पहचान नितिन पुत्र दिलीप मिश्रा, सीतापुर उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई। पड़ताल में सामने आया कि नितिन सिडकुल में मासकोट कंपनी में काम करता था और रावली महदूद में रहता था। उसके मौसा विष्णु प्रकाश बाजपेयी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकमा दर्ज किया।

फाइल फोटो: मुकदमा दर्ज

सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें दीप्ति विहार कॉलोनी को जाने वाले तिराहे पर नितिन एक व्यक्ति के हाथ से मोबाइल पर झपट्टा मारते हुए दिखाई दे रहा है। पैदल चल रहा व्यक्ति अपना मोबाइल बचाने के लिए उसे धक्का देता है। नीचे गिरने के बाद नितिन उठ नहीं पाता है। माना जा रहा है कि सिर में गंभीर चोट आने के चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
—————————————-
बिजनौर भाग खड़ा हुआ कर्मचारी……

फाइल फोटो: क्राइम

पुलिस ने नितिन को धक्का देने वाले व्यक्ति की पहचान दीप्ति विहार कॉलोनी निवासी अतुल पुत्र सतीश के रूप में कराई। पता चला कि अपने गांव हरचंदपुर थाना नांगल सोती जनपद बिजनौर भाग गया। जिसकी तलाश में एक पुलिस टीम ने उसके घर बिजनौर सहित कई जगहों पर दबिश देते हुए लक्सर से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अतुल ने बताया कि रात 11:00 बजे कंपनी से छुट्टी होने पर वह कमरे पर लौट रहा था। रास्ते में एक व्यक्ति ने उससे छीनाझपटी की कोशिश की। बीच बचाव करते हुए उसे धक्का दिया तो आरोपी नीचे गिर गया था। इसलिए वह डरकर अपने बुआ के घर चला गया था।
—————————————-

फाइल फोटो: सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी

सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी अतुल अपने बचाव में नितिन को धक्का देते हुए दिखाई दे रहा है, जिससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि उसने जानबूझकर ऐसा कुछ नहीं किया कि नितिन की मौत हो जाए। इसलिए हत्या के मुकदमे को गैर इरादतन हत्या की धारा में तरमीम करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
—————————————-
पुलिस टीम……
1-उपनिरीक्षक इन्द्र सिंह गड़िया
2-उ0नि0 अनिल बिष्ट
3-अ0उ0नि0 सुभाष रावत
4-हेड का0 सुनील सैनी
5-का0 गजेन्द्र
6-का0 ललित बोहरा
7-का0 राजेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!