
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान में बहादराबाद थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हाथ लगी। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चला रही बहादराबाद पुलिस की तत्परता से तीन गौवंश (दो गाय और एक बछिया) को मौत के मुंह में जाने से बचा लिया गया। साथ ही गौकशी में उपयोग किए जाने वाले उपकरण और एक वाहन भी बरामद किया गया।
मौके पर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना बुधवार की रात की है। थाना बहादराबाद क्षेत्र के घोड़ेवाला सल्फर मोड़ के पास शान्तरशाह चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार एक पुलिस टीम के सातग मिलकड चेकिंग कर रहे थे।

इस दौरान एक वाहन छोटा हाथी (यूके 08सीबी 0660) तिरपाल से ढका हुआ संदिग्ध अवस्था में नजर आया। पुलिस को देख वाहन चालक सड़क छोड़ जंगल की ओर मुड़ गया। पुलिस ने वाहन का पीछा किया और आम के बाग के किनारे वाहन को रोक लिया।वाहन की तलाशी में 03 गौवंश को रस्सियों से क्रूरता पूर्वक बांधा गया था। इसके अलावा पास के एक खंडहर कमरे में एक गंडासा, बलकटी, छुरा और लकड़ी का गुटका मिला।
——————————–थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि आरोपी काफी समय से गौकशी में लिप्त हैं और कटे हुए मांस को मोटरसाइकिल पर गांवों में बेचते थे। आरोपियों के खिलाफ थाना बहादराबाद में उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम और 3/11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
—————————————-
गिरफ्तार आरोपियों के नाम पता….
1:- कलीम पुत्र नसीम (30 वर्ष), निवासी ग्राम बढ़ेड़ी राजपूतान, थाना बहादराबाद
2:- जसवीर पुत्र हरफूल (26 वर्ष), निवासी सलेमपुर, थाना रानीपुर
—————————————-
फरार आरोपियों की पहचान….
1:- अमजद उर्फ तोपची पुत्र नसीम, निवासी बढ़ेड़ी राजपूतान
2:- गुफरान पुत्र जुल्फकार, निवासी बढ़ेड़ी राजपूतान
3:- सरफराज पुत्र नामालूम, निवासी बढ़ेड़ी राजपूतान
—————————————-
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका….

थानाध्यक्ष बहादराबाद नरेश राठौड़ के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में पुलिस चौकी शांततरशाह के प्रभारी उपनिरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार और उपनिरीक्षक अरविंद कुमार समेत कांस्टेबल अंकित कुमार, बलवंत सिंह, नितुल यादव और चंदन सिंह ने बहादुरी से कार्रवाई की।