अपराधहरिद्वार

अपनी नाबालिग बेटी का यौन शोषण कराने के आरोप में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार..

पति से चल रहा विवाद बॉयफ्रेंड व अन्य लोगों से शोषण करने का लगा आरोप..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष पर अपनी ही नाबालिग बेटी का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जबकि यौन शोषण करने वाले आरोपी महिला नेत्री के बॉयफ्रेंड समेत अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।गिरफ्तार महिला नेत्री का अपने पति से काफी समय से विवाद चल रहा था। उसकी 13 साल की बेटी करीब एक महीने से अपने पिता के साथ रहती आ रही है। कुछ दिन से बेटी के गुमसुम होने पर पिता ने उससे बातचीत की। तब बेटी ने बताया कि उसकी मां ने अपने बॉयफ्रेंड सुमित पटवाल समेत अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण कराया है। पुलिस की शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने महिला नेत्री को गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस टीम अब उसके बॉयफ्रेंड व अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पति से भी की थी मारपीट……
कुछ दिन पहले आरोपी महिला के पति ने मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत भी दी थी। साथ ही एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी उपलब्ध कराई थी। जिसमें महिला पति के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रही थी। लेकिन मामला पति-पत्नी का होने के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!