
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: खानपुर क्षेत्र के लालचंदवाला में एक ग्रामीण को गोली मारने वाले सिरफिरे को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर की गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती छानबीन में सामने आया कि आरोपी कुछ दिन पहले ही जेल से छुटकारा आया था और ग्रामीण से उसका पुराना विवाद चल रहा था। पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर खानपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया।
दो-तीन अगस्त की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया है और आरोपी फरार हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और गवाहों से पूछताछ कर स्थिति स्पष्ट की।
पता चला कि वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी हत्या के मामले में सजा काट चुका है और हाल ही में जेल से छूटकर लौटा था। इंस्पेक्टर खानपुर रविंद्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की तह तक जाकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष रणनीति बनाई।
मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह पुलिस ने आरोपी को प्रहलादपुर अनाज मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुशील पुत्र महेंद्र निवासी लालचंदवाला, उम्र 53 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
————————————–इंस्पेक्टर रविन्द्र शाह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी सुशील पुत्र महेंद्र ने शराब के नशे में पुराने विवाद को लेकर फायरिंग की थी। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हुआ, जिसे समय रहते इलाज मिल गया।
————————————–
हत्या के मामले में काट चुका है सजा….आरोपी सुशील पूर्व में हत्या के एक मामले में लंबे समय तक जेल में रहा है। जेल से छूटने के कुछ ही महीनों बाद वह फिर से क्षेत्र में सक्रिय हुआ और फायरिंग कर लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की सक्रियता से वह ज्यादा समय तक बच नहीं सका।
————————————–
पुलिस टीम में रहे ये सदस्य शामिल…..
निरीक्षक रविन्द्र शाह – थाना खानपुर
उप निरीक्षक समीप पांडे – चौकी प्रभारी, गोवर्धनपुर
कांस्टेबल अरविन्द सिंह रावत, बलवीर सिंह, रितिक, सुमित
हेड कांस्टेबल चमन – एसओजी, रुड़की से विशेष सहयोग
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।