हरिद्वार

“कोई कंबल के लिए भिड़ा, किसी ने गिफ्ट के लिए चढ़ाई आस्तीन, महिला पत्रकारों ने भी खोयी मर्यादा..

जिला प्रेस क्लब ने पत्रकारिता की गरिमा तार-तार करने वाले नौ सदस्यों को दिखाया बाहर का रास्ता..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: कंबल और गिफ्ट को लेकर पत्रकारिता जैसे जिम्मेदार पेशे को शर्मसार करने वाली हरकतों पर जिला प्रेस क्लब हरिद्वार ने सख्त रुख अपनाते हुए नौ सदस्यों को संगठन से निष्कासित कर दिया। नियमों की अनदेखी, अनुशासनहीनता और पत्रकारिता के मूल्यों के विपरीत आचरण को लेकर यह कार्रवाई की गई।गुरुवार को मध्य हरिद्वार स्थित एक रेस्टोरेंट में जिला प्रेस क्लब हरिद्वार रजि. की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष राकेश वालिया ने की। संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गहन विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। निष्कासित किए गए सदस्यों में महिला पत्रकार कमल शर्मा और ममता चौहान के साथ गणेश भट्ट, रोहित वर्मा, प्रवीण कश्यप, कमल अग्रवाल, राजू कुमार, बाबर खान और नौशाद शामिल हैं।अध्यक्ष राकेश वालिया ने कहा कि संबंधित सदस्यों की गतिविधियां संगठनात्मक अनुशासन और पत्रकारिता की मर्यादा के अनुरूप नहीं पाई गईं। इन कृत्यों से संगठन की छवि को नुकसान पहुंचा, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि पत्रकारिता एक जिम्मेदार और सम्मानजनक पेशा है, जिसमें नैतिकता और अनुशासन सर्वोपरि हैं। संगठन की साख को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी सदस्य के लिए यहां कोई स्थान नहीं है।महामंत्री अनिल बिष्ट ने कहा कि संगठन की प्रतिष्ठा से खिलवाड़ करने वालों के प्रति किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। जिला प्रेस क्लब आगे भी पत्रकारिता के उच्च मानकों, आचार संहिता और संगठनात्मक मर्यादा का सख्ती से पालन कराएगा। उन्होंने राजनीतिक, सामाजिक संगठनों और आश्रम-अखाड़ों से भी अपील की कि यदि क्लब का कोई सदस्य गलत आचरण करता है तो उसकी सूचना संगठन को दी जाए, ताकि नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। बैठक में मुमताज आलम खान, मोहन राजा, अशोक पांडेय, मनोज कश्यप, मनोजानंद, मनव्वर कुरैशी, जीशान मलिक, मुस्कान, सनोज कश्यप, अजय वर्मा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!