“स्वामी यतीश्वरानंद के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, जनता ने दी ‘जननेता’ की उपाधि..
वेद मंदिर में शुभकामनाओं का तांता, आमजन से लेकर जनप्रतिनिधि पहुंचे..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के जन्मदिन पर वेद मंदिर आश्रम में बधाई देने वालों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आमजन, जनप्रतिनिधि, व्यापारी वर्ग और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने जनहित के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने पर उन्हें ‘जननेता’ की उपाधि देकर सम्मानित किया।
शुक्रवार को वेद मंदिर आश्रम में जन्मदिन समारोह के दौरान आतिशबाजी हुई और मिष्ठान वितरित किया गया। ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुखों, भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों और जनपदवासियों ने गुलदस्ते भेंट किए, पटके पहनाए और महापुरुषों के चित्र देकर सम्मान प्रकट किया।
जिला पंचायत चेयरमैन किरण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जसबीर बसेड़ा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष लोकेश पाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिनव चौहान, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष तेलूराम प्रधान और अन्य पदाधिकारियों ने समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद का चित्र भेंट कर सम्मान किया।
वक्ताओं ने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद लंबे समय से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय हैं और पीड़ितों को न्याय दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। दर्जाधारी डॉ. जयपाल सिंह चौहान, सुनील सैनी, अजीत चौधरी और शोभाराम प्रजापति ने कहा कि जनसरोकारों के प्रति समर्पण ने उन्हें जनता का भरोसेमंद नेता बनाया है।
स्वामी यतीश्वरानंद ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि जनता से मिला सम्मान उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी जनहित को प्राथमिकता देते हुए कार्य करते रहेंगे और प्रत्येक व्यक्ति के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू हो रही हैं और हर वर्ग तक लाभ पहुंच रहा है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, सुशील पंवार, विक्रम चौहान, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरविंद कुमार, राकेश सैनी, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, दीपक जखमोला, डॉ. विशाल गर्ग, पंजाबी समाज अध्यक्ष प्रवीण कुमार, अशोक चौधरी, सुशील गुर्जर, देवेंद्र चौधरी, मास्टर सत्यपाल सिंह, बलवंत सिंह पंवार, बालम सिंह नेगी, मास्टर धर्मेंद्र चौहान, हुकुम सिंह रावत, उत्तम सिंह रावत, दीपक रावत, विजय सिंह रावत प्रधान, डॉ. विजय चमोली, लाल सिंह प्रधान, बलदेव सिंह,
उमेश सिंह, उम्मेद सिंह, पूरण सिंह, पंकज गुर्जर, श्रवण चौहान, प्रदीप प्रधान, नीतीश चौधरी, ओमकार जैन, धर्मपाल ठेकेदार, विनोद खादी, पुरुषोत्तम शर्मा, यशवीर प्रधान मुंडाखेड़ा, मायाराम प्रधान, रमेश कुमार, राजपाल सिंह प्रधान, सचिन चौहान, रीणु चौधरी, सत्यकुमार, विशेष चौहान, स्वामी रघुवीरानंद मीरगपुर, रमन चौधरी, राजेश चौधरी, गौरव चौधरी, कुंवरपाल चौधरी, अरुण रेड्डी, लाखन सिंह प्रधान, शीशपाल, जितेंद्र कुमार, सरदार संजय, रमेश प्रधान, संदीप प्रधान, आदर्श कश्यप, प्रखर कश्यप प्रधान,
अमित सैनी प्रधान, छोटू, नेत्रपाल चौहान, मोहित स्वामी, मामचंद राठौर प्रधान, संदीप राठौर, जितेंद्र सैनी, ललित सैनी, मनोज राठौर, सुशील चौहान, मास्टर अनिल सिंह, दीपक सैनी प्रधान, शिव कुमार चौहान, तेजपाल, देवेंद्र, रामवीर, टिंकू चौहान, रणधीर, पृथ्वी सिंह राणा, सचिन, मोनू प्रधान, अंकुश मानकपुर, उप प्रमुख रविंद्र चौधरी, उप प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान, राममूर्ति लोहान, सौरव शर्मा, सर्वेश चेयरमैन, अक्षय प्रधान, दीपांशु शर्मा, श्रवण कुमार, अकरम अंसारी, नीरज मंगल डब्बू, पंकज प्रधान, नरेश चौहान,
मृदुल कौशिक, हिमांशु सैनी, अक्षय कुमार, दीपक अरोड़ा, सुनील अरोड़ा, अनूप सिद्धू, दीपक अग्रवाल, लव शर्मा, नवजोत वालिया, कमाल तनेजा, हितेश चौहान, शाहरुख हुसैन, मनव्वर कुरैशी, नितिन शर्मा, अनुराग राठी, चेयरमैन सुशील राठी, विनोद चेयरमैन, अवनीश चेयरमैन, सन्नी चेयरमैन, विक्रांत प्रमुख, पारुल कुमार, सोनू जमींदार, योगेंद्र मुंडन, तिलक राम सैनी, प्रदीप चौधरी, आशीष चौधरी, केपी सैनी, प्रो. शिवकुमार चौहान, नाथीराम चौधरी, अभिषेक चौधरी, मनीष चौधरी, राव काले खां सहित बड़ी संख्या में जनपदवासी मौजूद रहे।



