अपराधहरिद्वार

“अरबी शेख की वेशभूषा में हरकी पैड़ी पहुंचे युवक निकले प्रिंस और नवीन, सोशल मीडिया स्टंट पड़ा भारी..

पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खोज कर किया गिरफ्तार, अधूरी वीडियो चलाने वालों की तलाश..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: धार्मिक नगरी हरिद्वार में सोशल मीडिया की सनक एक बार फिर विवाद और पुलिस कार्रवाई का कारण बन गई। हरकी पैड़ी जैसे पवित्र स्थल पर अरबी शेख की वेशभूषा में घूमते हुए वीडियो बना रहे दो युवकों के वायरल फुटेज से न सिर्फ भ्रम की स्थिति बनी, बल्कि स्थानीय लोगों के विरोध के बाद मामला सीधे पुलिस तक जा पहुंचा। like और comment की चाह में रील बनाने का यह स्टंट आखिरकार दोनों युवकों को हवालात की हवा खाकर भुगतना पड़ा।प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महज 12 घंटे के भीतर दोनों युवकों को रावली महदूद सिडकुल क्षेत्र से हिरासत में ले लिया गया। पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ कि दोनों युवक हिंदू हैं, जिनकी पहचान नवीन कुमार और प्रिंस कुमार, निवासी बिजनौर (वर्तमान पता रावली महदूद सिडकुल) के रूप में हुई है।पूछताछ में युवकों ने स्वीकार किया कि वे अपने यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो बना रहे थे और पहले भी इसी तरह के कंटेंट शूट कर चुके हैं। दोनों ने माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का भरोसा दिया। पुलिस ने उनके खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए सख्त हिदायत दी है। वहीं, आधी-अधूरी वीडियो वायरल कर माहौल बिगाड़ने वालों को भी चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल की ओर से आमजन से अपील भी की गई है कि सोशल मीडिया पर लाइक-कमेंट और व्यूज के लिए ऐसे कंटेंट बनाने से बचें, जिससे धार्मिक स्थलों की गरिमा प्रभावित हो या किसी भी वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि धार्मिक स्थलों पर अनुचित वेशभूषा, भ्रामक वीडियो या स्टंट के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, अधूरी या भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर भ्रम फैलाने वालों को भी चिन्हित कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!