हरिद्वार

“कश्यप समाज को जल्द मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, ओबीसी प्रमाण पत्र की वैधता बढ़ाने को सीएम से करेंगे वार्ता: नेत्रपाल मौर्य..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने कहा है कि कश्यप समाज को शीघ्र ही बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मत्स्य पालन आयोग सहित विभिन्न मंचों पर कश्यप समाज की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार स्तर पर पहल की जाएगी। साथ ही ओबीसी प्रमाण पत्र की वैधता बढ़ाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की जाएगी।

शुक्रवार को श्री कश्यप समाज आश्रम समिति हरिद्वार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में वह मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। यह समारोह भाजपा ओबीसी मोर्चा में राजवीर सिंह कश्यप को प्रदेश महामंत्री एवं नीरज कश्यप को प्रदेश मंत्री बनाए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेत्रपाल मौर्य ने कहा कि जातियां कभी नहीं बदलतीं, ऐसे में ओबीसी प्रमाण पत्र की तीन वर्ष की वैधता व्यावहारिक नहीं है। इसकी अवधि बढ़ाए जाने से समाज के लोगों को बार-बार प्रमाण पत्र बनवाने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प को धरातल पर उतार रही है और प्रत्येक वर्ग को सम्मानपूर्वक आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।प्रदेश महामंत्री राजवीर सिंह कश्यप ने कहा कि मोदी सरकार ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर ओबीसी समाज के साथ वास्तविक न्याय किया है, जबकि पूर्ववर्ती सरकारों ने केवल वोट बैंक की राजनीति की। श्री कश्यप समाज आश्रम के संस्थापक वरिष्ठ संरक्षक उषेंद्र कुमार कश्यप ने समाज से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठित प्रयासों से ही कश्यप समाज का राजनीतिक विकास संभव है।कार्यक्रम में आश्रम अध्यक्ष बुध सिंह कश्यप, पाल सिंह कश्यप, देवराज कश्यप, चरण सिंह कश्यप, महावीर सिंह कश्यप, आनंद प्रकाश कश्यप, प्रभाकर कश्यप, सुमेरचंद कश्यप, जोगेंद्र कश्यप, बिशनपाल कश्यप सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!