अपराधहरिद्वार

“सिडकुल में ‘जामबाजों’ पर पुलिस का शिकंजा: सड़कों और ढाबों पर जाम छलकाना पड़ा भारी, 65 लोग दबोचे..

फैक्ट्रियों की छुट्टी के समय महिलाओं पर फब्तियां कसने की मिल रही थीं शिकायतें, पुलिस ने चलाया सख्त अभियान..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: सिडकुल क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों और ढाबों पर बैठकर जाम छलकाने वाले शराबियों पर पुलिस ने बड़ा शिकंजा कस दिया। सड़क किनारे और होटल-ढाबों पर शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे 65 लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए सभी व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग किया तो बख्शा नहीं जाएगा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सिडकुल क्षेत्र में फैक्ट्रियों की छुट्टी के समय कुछ लोगों द्वारा सड़क से गुजरने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया।इसी क्रम में थाना प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर सार्वजनिक स्थानों, शराब की दुकानों और सड़क किनारे शराब पीकर हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों से कुल 65 व्यक्तियों को पकड़कर उनके खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई और उनसे 16,250 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया।पुलिस ने सभी आरोपियों को सख्त हिदायत दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना या पिलाना कानूनन अपराध है और भविष्य में ऐसा करते पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!