अपराधहरिद्वार

“बॉर्डर पर ‘बुलेट प्रूफ’ नजरें: मंगलौर पुलिस की सर्जिकल चेकिंग में गोवंश तस्करी का खेल फेल, दो अंतर्राज्यीय आरोपी दबोचे..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में चल रहे अभियान को मिली बड़ी कामयाबी, महिंद्रा पिकअप से 4 जिंदा गोवंश सुरक्षित बरामद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की: उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर सख्ती का असर अब साफ दिखने लगा है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में चल रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस ने तस्करों के मंसूबों पर करारा प्रहार करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की मुस्तैदी ने न केवल गोवंश तस्करी की कोशिश को नाकाम किया, बल्कि अंतर्राज्यीय नेटवर्क को भी तगड़ा झटका दिया है।एसपी देहात के निर्देशन में बॉर्डर क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में पुरकाजी बॉर्डर पर पुलिस टीम ने चौकसी बढ़ाते हुए वाहनों की गहन तलाशी शुरू कर रखी थी, जिससे तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।मंगलौर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज की टीम मोहम्मदपुर झाल नहर पटरी के पास चेकिंग में जुटी थी। इसी दौरान एक महिंद्रा पिकअप (UP15GT2487) का चालक पुलिस को देखकर घबरा गया और वाहन को तेजी से खेतों की ओर मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और करीब 100 मीटर की दूरी पर घेराबंदी कर वाहन को दबोच लिया।तलाशी के दौरान पिकअप के अंदर 04 जिंदा गोवंश (गायें) बेहद दयनीय हालत में, क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरी हुई मिलीं। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने कबूल किया कि वे इन गोवंश को उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के जोहड़ी गांव से लाए थे और पुलिस से बचकर मंगलौर क्षेत्र में पहुंचाने की फिराक में थे।नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज की टीम की इस त्वरित कार्रवाई से जहां बेजुबान जानवरों को राहत मिली, वहीं तस्करी के एक सक्रिय अंतर्राज्यीय नेटवर्क पर भी चोट पहुंची है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त….
आबिद पुत्र नसीम, निवासी ग्राम जोहड़ी, थाना बिनोली, जिला बागपत (उ.प्र.)
सोनू शर्मा, निवासी ग्राम जोहड़ी, थाना बिनोली, जिला बागपत (उ.प्र.)
पुलिस टीम…
1:- नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज
2:- कांस्टेबल पंकज कुमार
3:- कांस्टेबल देश दीपक बाली
4:- कांस्टेबल सुधीर कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!