“कुंदन राणा फिर शहर कोतवाल, चंद्रभान सिंह को ज्वालापुर, रितेश शाह को भगवानपुर कोतवाली..
एसएसपी ने किया फेरबदल, अमरजीत सिंह बहादराबाद, विजय सिंह झबरेड़ा, भगवान मेहर मंगलौर, अंकुर शर्मा बने एसओ बुग्गावाला..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान नवनीत सिंह ने कई महत्वपूर्ण थाना कोतवाली में फेरबदल किए हैं।
शहर कोतवाल रितेश शाह को भगवानपुर कोतवाली प्रभारी बनाकर देहात भेजा गया है। वहीं, ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन राणा एक बार फिर शहर कोतवाल बनाए गए हैं। देहरादून से आए इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह अधिकारी को ज्वालापुर कोतवाली की कमान सौंपी गई है।
जबकि बहादराबाद में तैनात इंस्पेक्टर विजय सिंह को कोतवाली प्रभारी झबरेड़ा बनाया गया है। मंगलौर से कोतवाली प्रभारी अमरजीत को बहादराबाद कोतवाली प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। बुग्गावाला से इंस्पेक्टर भगवान सिंह महर को कोतवाली मंगलौर का जिम्मा दिया गया है।
वहीं, भगवानपुर में एसएसआई रहे अंकुर शर्मा को बुग्गावाला का एसओ नियुक्त किया गया है। सूत्र बताते हैं कि जल्द ही कई एसएसआई और चौकी प्रभारी इधर से उधर होंगे।



