हरिद्वार

“स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को विरोध के बीच लौटना पड़ा..

जनहित के मुद्दे पर जगजीतपुर में आम पब्लिक के साथ डटे कांग्रेस नेता वरुण बालियान, स्मार्ट मीटरों को लेकर उठाए सवाल, (देखें वीडियो)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: स्मार्ट मीटरों को लेकर लोगों का विरोध लगातार मुखर होता जा रहा है। शनिवार को जगजीतपुर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध में कांग्रेस नेता वरुण बालियान भी लोगों के साथ सबसे आगे खड़े नजर आए। उन्होंने ऊर्जा निगम की टीम से स्मार्ट मीटरों की उपयोगिता, बिलिंग व्यवस्था और उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर सवाल उठाए। बढ़ते विरोध के बीच टीम को बिना मीटर लगाए ही लौटना पड़ा।ऊर्जा निगम की टीम जगजीतपुर में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए पहुंची थी। इसकी जानकारी मिलने पर क्षेत्र के लोग मौके पर एकत्र होने लगे। इसी दौरान कांग्रेस नेता वरुण बालियान भी वहां पहुंचे और उन्होंने लोगों की ओर से टीम के समक्ष कई सवाल रखे। स्थानीय निवासियों ने कहा कि स्मार्ट मीटरों को लेकर अभी भी अनेक शंकाएं बनी हुई हैं और बिना पर्याप्त जानकारी के इन्हें लगाया जाना उचित नहीं है।मौके पर काफी देर तक चर्चा और सवाल-जवाब का दौर चला। लोगों ने मांग की कि पहले स्मार्ट मीटरों से जुड़े सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जाए, उसके बाद ही किसी प्रकार की कार्रवाई की जाए। विरोध बढ़ता देख ऊर्जा निगम की टीम को वापस लौटना पड़ा।वरुण बालियान ने कहा कि जनता की चिंताओं को नजरअंदाज कर किसी भी योजना को लागू नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जब तक लोगों की शंकाओं का समाधान नहीं होगा और पूरी पारदर्शिता नहीं बरती जाएगी,

तब तक इस मुद्दे पर आवाज उठाई जाती रहेगी। उनके समर्थन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। क्षेत्र में स्मार्ट मीटरों को लेकर बढ़ रहा विरोध अब ऊर्जा निगम के लिए नई चुनौती बनता दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!