उत्तरप्रदेश

“स्वच्छ पर्यावरण के लिए पौधरोपण बेहद जरूरी: रमेश यादव

बढ़ापुर वन रेंज और प्राथमिक विद्यालय कुंजेटा के संयुक्त प्रयास से लगाए गए फलदार और छायादार पौधे..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
बढ़ापुर (बिजनौर)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय कुंजेटा में नजीबाबाद वन प्रभाग की बढ़ापुर रेंज के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार प्रजातियों के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम के बाद आयोजित गोष्ठी में ग्रामीणों से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में वन विभाग एवं विद्यालय परिवार की सहभागिता से पौधरोपण किया गया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने वृक्षों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं वृक्ष : रमेश यादव….
गोष्ठी को संबोधित करते हुए बढ़ापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रमेश यादव ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार और मानव अस्तित्व का आधार हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ हमें जीवनदायिनी शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं तथा वातावरण में मौजूद हानिकारक कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से अधिकाधिक पौधरोपण करने की अपील की।पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण भी आवश्यक : शबनम जमाल..
प्राथमिक विद्यालय कुंजेटा की मुख्य अध्यापिका शबनम जमाल ने कहा कि वृक्ष प्रदूषण नियंत्रण में सहायक होते हैं और वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही जरूरी है।पौधरोपण का सामाजिक और पर्यावरणीय महत्व : ज्योति चौहान….
वन दरोगा ज्योति चौहान ने कहा कि पौधरोपण का सामाजिक और पर्यावरणीय दोनों दृष्टि से विशेष महत्व है। स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के लिए पौधरोपण को अत्यंत आवश्यक बताते हुए उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी रमेश यादव, मुख्य अध्यापिका शबनम जमाल, वन दरोगा ज्योति चौहान, अभिषेक सिंह, सईद अहमद, मौलाना एहसान रजा, कामेंद्र सिंह तथा संदीप कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!