अपराधहरिद्वार

“जानलेवा हमले के दो आरोपी चढ़े पथरी पुलिस के हत्थे, फरारों की तलाश तेज..

SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने निर्देश पर, थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में ताबड़तोड़ दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: थाना पथरी पुलिस को हत्या के प्रयास के एक सनसनीखेज मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गांव बोडाहेडी में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। वहीं मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिशें दे रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर गंभीर धाराओं में दर्ज इस मुकदमे को प्राथमिकता में लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जून को आजम पुत्र अब्दुल रहमान निवासी ग्राम बोडाहेडी ने थाना पथरी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उस पर और उसके परिजनों पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया।थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिशें दीं। लगातार की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों इमरान पुत्र हबीब व शोयब पुत्र युनुस, निवासी ग्राम बोडाहेडी, थाना पथरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिशें जारी हैं और पुलिस को जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की भी उम्मीद है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महेन्द्र पुंडीर, कांस्टेबल नारायण सिंह, कांस्टेबल राकेश नेगी, कांस्टेबल ब्रह्मदत्त जोशी तथा कांस्टेबल अजीत तोमर शामिल रहे, जिनकी सक्रिय कार्यवाही से पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!