अपराधहरिद्वार

“दो दर्दनाक घटनाओं से सनसनी, प्रधानाचार्य की चाकुओं से हत्या तो हरिद्वार में आकाशीय बिजली ने ली दो ग्रामीणों की जान..!

बड़े बाबू पर प्रधानाचार्य को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतारने का आरोप, आकाशीय बिजली ने पलभर में बुझा दिए दो घरों के चिराग, पसरा मातम..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
बागेश्वर/हरिद्वार; उत्तराखंड में शनिवार को दो अलग-अलग घटनाओं ने प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। बागेश्वर जिले में एक सरकारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, जबकि हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से दो ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो गई। एक घटना ने शिक्षा जगत में सनसनी फैला दी तो दूसरी ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी। दोनों मामलों में पुलिस और प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है।बागेश्वर: प्रधानाचार्य की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी बड़े बाबू की तलाश तेज……
बागेश्वर जिले की काफलीगैर तहसील स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विद्यालय के 56 वर्षीय प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हत्या का आरोप हाल ही में विद्यालय में तबादला होकर आए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (बड़े बाबू) पर लगा है।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।हरिद्वार: आकाशीय बिजली का कहर, दो ग्रामीणों की मौत…..
वहीं हरिद्वार जिले के सिडकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत डालूवाला मजबता गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान नजीन सिंह (50 वर्ष), निवासी डालूवाला मजबता व रणधीर (55 वर्ष), निवासी खाला टीरा के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ग्रामीण खुले क्षेत्र में मौजूद थे और खेत मे काम कर रहे थे, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों गांवों में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!