हरिद्वार

“अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने वालों को श्रीमहंत गोपाल गिरी की चेतावनी, बोले—किसी को नहीं है अधिकार..

आवाहन अखाड़े की संपत्ति पर कब्जे और खरीद-फरोख्त के प्रयास पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई, डीएम-एसएसपी से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; भूपतवाला स्थित प्रसिद्ध अमेरिकन आश्रम (स्वामी देवानंद आश्रम) की संपत्ति और अधिकार को लेकर विवाद गहराने लगा है। श्री आवाहन अखाड़े के श्रीमहंत गोपाल गिरी जी महाराज ने दो टूक शब्दों में कहा है कि आश्रम पर पूर्ण अधिकार

केवल आवाहन अखाड़े का है और अखाड़े की संपत्ति को बेचने का अधिकार किसी भी व्यक्ति को नहीं है। उन्होंने आश्रम की संपत्ति की कथित खरीद-फरोख्त को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए जल्द ही जिलाधिकारी हरिद्वार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलने की बात कही है।

श्रीमहंत गोपाल गिरी जी महाराज ने बुधवार को जारी प्रेस नोट में कहा कि स्वामी देवानंद जी आवाहन अखाड़े के सम्मानित संत थे और उनका पूरा जीवन अखाड़े की परंपराओं के अनुरूप रहा। ऐसे में उनके बाद आश्रम की समस्त संपत्ति, देखरेख और अधिकार स्वाभाविक रूप से आवाहन अखाड़े के पास ही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ भू-माफिया और स्वार्थी तत्व आश्रम की संपत्ति की खरीद-फरोख्त करने का प्रयास कर रहे हैं। श्रीमहंत ने स्पष्ट कहा कि अखाड़े की संपत्ति को बेचने का अधिकार किसी भी व्यक्ति को नहीं है और ऐसा कोई भी बैनामा या एग्रीमेंट कानूनन शून्य माना जाएगा।श्रीमहंत गोपाल गिरी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आवाहन अखाड़े का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही जिलाधिकारी हरिद्वार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों को पूरे मामले और तथ्यों से अवगत कराते हुए आश्रम की संपत्ति से जुड़ी कथित अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग करेगा।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा आश्रम की भूमि पर कब्जा करने अथवा खरीद-फरोख्त का प्रयास किया गया तो श्री आवाहन अखाड़ा कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ संत परंपरा के अनुरूप भी कड़े कदम उठाएगा।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!