अपराधहरिद्वार

“हरिद्वार में SIR अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 99 फीसदी पुनरीक्षण कार्य पूरा..

डीएम मयूर दीक्षित ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग की बैठक, शेष कार्य भी निष्पक्षता और पारदर्शिता से पूरा कराने का भरोसा..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अभियान के तहत जनपद में अब तक 99 प्रतिशत पुनरीक्षण कार्य सफलतापूर्वक संपादित किया जा चुका है। इसी सिलसिले में जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एनआईसी कक्ष में बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जनपद में SIR का कार्य लगभग पूर्णता की ओर है और 99 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि शेष कार्य को भी पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप संपादित कराया जाएगा।जिलाधिकारी ने अभियान के सफल संचालन में सहयोग देने के लिए सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण निर्वाचन संबंधी कार्य में सभी राजनीतिक दलों का सकारात्मक सहयोग मिला है, जिसके परिणामस्वरूप अभियान को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा सका है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि पुनरीक्षण के शेष कार्य में भी प्रशासन द्वारा पूरी निष्पक्षता बरती जाएगी और प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा कराया जाएगा।बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी SIR अभियान के संचालन को लेकर जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना की। प्रतिनिधियों ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व व निर्देशन में जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपादित किया जा रहा है। बैठक में विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुड़की राजेंद्र चौधरी, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, भाजपा मंडल अध्यक्ष बिंदर पाल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, कांग्रेस नेता चंद्रपाल सिंह, कैलाश प्रधान सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!