अपराधहरिद्वार

“नाबालिग से दुष्कर्म मामले में लक्सर पुलिस का त्वरित एक्शन, वारदात के चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस की कार्रवाई, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के निर्देशन में आरोपियों तक पहुंची टीम..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
लक्सर; नाबालिग के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना में लक्सर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के चंद घंटों के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया।एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के निर्देशन में मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया। पीड़िता की मां की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि 14 वर्षीय नाबालिग को आरोपी अपने साथ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर कोतवाली लक्सर में तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने क्षेत्र में संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए लगातार पतारसी और सुरागरसी की। पुलिस की सक्रियता और लगातार दबिश के चलते घटना में शामिल तीनों आरोपियों को बुधवार को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।मामले में पुलिस ने अनिल सैनी, शुभम सैनी और साहिल को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली लक्सर में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई में एसएसआई नितिन चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक प्रियंका नेगी और उपनिरीक्षक यशवीर सिंह नेगी शामिल रहे।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!