हरिद्वार

“हरिद्वार में कांग्रेस नेता अशोक शर्मा के होटल पर जीएसटी की छापेमारी..

रेलवे स्टेशन के सामने होटल अशोका में चल रही कार्रवाई, रजिस्टर समेत कई दस्तावेज कब्जे में, कर्मचारियों से पूछताछ..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; कांग्रेस नेता और हरिद्वार विधानसभा से टिकट के दावेदार अशोक शर्मा के होटल पर जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी की है। रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल अशोका में जीएसटी अधिकारियों की टीम पहुंची और होटल का रिकॉर्ड खंगालना शुरू किया। टीम ने होटल के रजिस्टर समेत कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।होटल अशोका की मालिक पूर्व महापौर अनीता शर्मा का है, अनीता शर्मा कांग्रेस की नेता हैं, जबकि उनके पति अशोक शर्मा कांग्रेस से दो बार सभासद रह चुके हैं। अशोक शर्मा हरिद्वार विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट के दावेदार भी हैं। अशोक शर्मा सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ लगातार मोर्चा खोलकर रखते हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता के होटल में जीएसटी विभाग की कार्रवाई से शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।जीएसटी टीम होटल में उपलब्ध रिकॉर्ड, रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। कर्मचारियों से होटल के संचालन और वित्तीय रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी ली जा रही है। टीम की कार्रवाई के दौरान होटल में हलचल बनी रही।हालांकि, जीएसटी विभाग की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किस शिकायत, जांच या बिंदु के आधार पर होटल में कार्रवाई की गई है। टीम की जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई के कारण और सामने आए तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!