अपराधहरिद्वार

“IIT रुड़की के हॉस्टल में छात्र की मौत से मचा हड़कंप.! बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय छात्र का शव..

गाजियाबाद निवासी आयुष रजौरिया की मौत से संस्थान में सनसनी, अंदर से बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस; जांच में जुटी टीम..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की; भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की के गोविंद भवन में शुक्रवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक छात्र का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। छात्र ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा गार्डों की मदद से दरवाजा तुड़वाया और कमरे के भीतर प्रवेश किया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी 20 वर्षीय आयुष रजौरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल रुड़की भिजवा दिया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब एक बजे आईआईटी रुड़की के सुरक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह नेगी ने कोतवाली रुड़की पुलिस को गोविंद भवन में एक छात्र के फांसी लगाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट रात्रि अधिकारी ध्वजवीर सिंह, पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोविंद भवन की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे बीएस-10 का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने काफी देर तक दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद सुरक्षा गार्डों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया।पुलिस ने मौके पर मौजूद संस्थान के अधिकारियों, चिकित्सक और छात्रों की उपस्थिति में कमरे की जांच की। अंदर आयुष रजौरिया पुत्र शैलेश रजौरिया निवासी 410, बांके बिहारी शरणम, राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद का शव पंखे से चादर के फंदे के सहारे लटका मिला। चादर को टेप की मदद से पंखे से बांधा गया था। मौके पर मौजूद आईआईटी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मयंक शर्मा ने शव का परीक्षण किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि छात्र की मृत्यु करीब पांच से छह घंटे पहले हो चुकी थी।घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी भगवानपुर सुमित पांडेय भी पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने लैपटॉप को पासवर्ड की मदद से खुलवाकर भी आवश्यक जांच की। घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई गई और साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल रुड़की की मोर्चरी भिजवा दिया। देर रात होने के कारण परिजनों के पहुंचने पर पंचायतनामा और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। फिलहाल छात्र के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!