उत्तराखंड

“चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ी हलचल, कुमाऊं मैदान से पहाड़ चढ़े इंस्पेक्टर, अब गढ़वाल की बारी..

29 निरीक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादले, ऊधमसिंह नगर से बड़ी संख्या में पहाड़ी जिलों में भेजे गए अधिकारी, गढ़वाल के छह जिलों में भी जल्द बदल सकता है तैनाती का समीकरण..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस महकमे में अंतर्जनपदीय तबादलों की कवायद तेज हो गई है। इसकी शुरुआत कुमाऊं मंडल से हो चुकी है। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र की ओर से जारी आदेश में 29 निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा बदलाव ऊधमसिंह नगर में देखने को मिला है। यहां तैनात कई निरीक्षकों को पहाड़ी जिलों में भेजा गया है। वहीं, पहाड़ी जनपदों में तैनात कुछ निरीक्षकों को मैदानी जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।18 नवंबर को जारी तबादला आदेश में ऊधमसिंह नगर से भूपेंद्र सिंह बुजवान और धीरेंद्र कुमार को नैनीताल, हरेंद्र चौधरी और मनोहर दसौनी को चंपावत, राजेंद्र सिंह डांगी को नैनीताल, महिला निरीक्षक बसंती आर्या को अल्मोड़ा, प्रकाश सिंह को चंपावत, नरेश चौहान को अल्मोड़ा, संजय पाठक और बिजेंद्र साह को चंपावत, अशोक कुमार को नैनीताल और श्याम सिंह रावत को बागेश्वर भेजा गया है।इसके अलावा नैनीताल से हरपाल सिंह को बागेश्वर और दिनेश सिंह फर्त्याल को पिथौरागढ़ भेजा गया है। अल्मोड़ा से देवेश कुमार पांडेय को नैनीताल, अशोक कुमार, हेम चंद्र पंत, देवेंद्र सिंह नेगी और योगेश उपाध्याय को ऊधमसिंह नगर तथा भवन मोहन जोशी को नैनीताल और भुवन चंद्र जोशी को चंपावत भेजा गया है। पिथौरागढ़ से संजीव कुमार को ऊधमसिंह नगर भेजा गया है। चंपावत से महिला निरीक्षक पुनीता बलोदी और बची सिंह बिष्ट को नैनीताल तथा चेतन रावत को ऊधमसिंह नगर स्थानांतरित किया गया है। वहीं, बागेश्वर से कैलाश सिंह नेगी और महिला निरीक्षक श्वेता दिगारी को ऊधमसिंह नगर तथा सलाहुद्दीन और त्रिलोक राम बगरठा को नैनीताल भेजा गया है।अब गढ़वाल रेंज में भी अंतर्जनपदीय तबादलों की तैयारी…..
कुमाऊं के बाद अब गढ़वाल रेंज में भी अंतर्जनपदीय तबादलों की सुगबुगाहट तेज हो गई है। हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में निरीक्षकों की तैनाती में बदलाव हो सकता है। माना जा रहा है कि लंबे समय से एक ही जनपद में तैनात कई निरीक्षकों को दूसरे जिलों में भेजा जाएगा। हरिद्वार और देहरादून जैसे मैदानी जनपदों से कुछ निरीक्षकों की पहाड़ी जिलों में रवानगी हो सकती है, जबकि पहाड़ के विभिन्न जनपदों में तैनात अधिकारियों को हरिद्वार और देहरादून में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। ऐसे में कुमाऊं के बाद गढ़वाल रेंज में भी पुलिस महकमे के भीतर बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!