अपराधहरिद्वार

“अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी की शिकायत पर रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई..

सहारनपुर स्थित आवास से पकड़ी गईं अभिनेत्री, सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने, पांच करोड़ रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार। अंकिता भंडारी प्रकरण में वीआईपी की भूमिका को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूर्व ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर सहारनपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, टिहरी विस्थापित कॉलोनी निवासी पीड़िता ने 24 अक्टूबर की रात शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और मानहानिकारक टिप्पणियां कर उनके परिवार की छवि धूमिल करने का प्रयास किया। इसके अलावा व्हाट्सएप कॉल कर रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम करने और पांच करोड़ रुपये की मांग करने का आरोप है। शिकायत में जान से मारने की धमकी देने की बात भी कही गई है।प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 25 अक्टूबर को सहारनपुर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किया है। एसएसपी नवनीत सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!