“कलम की ताकत और पत्रकारिता के तेवर पर मंथन, एनयूजेआई की नई टीम ने संभाली कमान..
प्रदीप बत्रा बोले—आजादी से आज तक पत्रकारिता की भूमिका अहम; स्वामी यतीश्वरानंद ने दिलाई नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; देश की आजादी के आंदोलन से लेकर समाज को जागरूक करने तक पत्रकारिता की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है। बदलते दौर में पत्रकारिता के सामने नई चुनौतियां हैं, लेकिन निष्पक्षता, सत्यता और सामाजिक जिम्मेदारी आज भी इसकी मूल पहचान हैं। पत्रकारों को अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित और समाजहित में कार्य करना चाहिए। यह बात कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने रविवार को हरिद्वार प्रेस क्लब सभागार में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) की ओर से आयोजित अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती, विभूति सम्मान व शपथ ग्रहण समारोह में कही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदीप बत्रा, अध्यक्षता कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, मुख्य वक्ता अनुपम त्रिवेदी, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। एनयूजेआई के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा और महामंत्री जोगेंद्र सिंह मावी ने अतिथियों का फूलमाला व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया और स्मृति चिह्न, शंख और रुद्राक्ष की माला भेंट कर सम्मानित किया। स्वामी यतीश्वरानंद ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
प्रदीप बत्रा ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी ने स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी लेखनी से महत्वपूर्ण योगदान दिया। पत्रकारिता में तेजी से बदलाव आ रहे हैं, इसलिए पत्रकारों को सावधानी और जिम्मेदारी के साथ अपने मिशन को आगे बढ़ाना चाहिए। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी का जीवन पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत है। पत्रकार अपनी लेखनी से समाज की विसंगतियों को उजागर करता है। प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों में भी योगदान दे रहे हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में भी उनकी अहम भूमिका है।
मुख्य वक्ता अनुपम त्रिवेदी ने कहा कि सोशल मीडिया के बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पत्रकारिता के सामने बड़ी चुनौती है। पत्रकार और मीडिया संस्थान सभी पक्षों को समझने के बाद खबर प्रकाशित करते हैं और उसके प्रति जवाबदेह होते हैं। गणेश शंकर विद्यार्थी का सामाजिक सद्भाव के लिए दिया गया बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा।देवेंद्र शर्मा और जोगेंद्र सिंह मावी ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, अधिकारों की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर प्रयास किए जाएंगे। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने भी पत्रकारिता के साथ सामाजिक दायित्व निभाने पर जोर दिया। वरिष्ठ पत्रकार रामचंद्र कन्नौजिया और सुनील दत्त पांडे ने विचार रखे। संचालन अमित शर्मा ने किया।
पत्रकारों और समाजसेवियों को सम्मान…..
पत्रकारिता के क्षेत्र में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ शैलेंद्र गोदियाल, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. शिवशंकर जायसवाल और गुलशन नैयर व समाजसेवा के लिए चौधरी चरण सिंह और प्रिंसिपल डॉ. पूनम राणा को सम्मानित किया गया।कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष राधिका नागरथ, गुरप्रीत कालरा और रविंद्र पाल सिंह; सचिव आशीष मिश्रा, करन खुराना और पुलकित शुक्ला; कोष सचिव नितिन राणा; संगठन सचिव सुनील पाल; समारोह सचिव गौरव त्यागी; प्रसार सचिव सचिन कुमार तथा विधि सलाहकार सुरेंद्र शर्मा बनाए गए। सदस्य के रूप में प्रवीण पैंगवाल, सुमित यशकल्याण, प्रतिभा वर्मा, नीलम सैनी, अभिनव चौरसिया, जहांगीर मलिक, सचिन पालीवाल, अश्वनी विश्नोई, अरुण कश्यप, सुरेंद्र बोकाडिया और पुष्पराज धीमान को शामिल किया गया।
ये रहे मौजूद……
समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, लव शर्मा, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, अशोक शर्मा, पराग चाकलान, मृदुल कौशिक, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, राव आफाक अली, अंजू द्विवेदी, विमल कुमार, संतोष चौहान, डॉ. विशाल गर्ग, अंजू मिश्रा, शशि झा, वैद्य एमआर शर्मा, नरेश जैनर, गजेंद्र रतूड़ी, नितिन चौहान, प्रणव जैनर, जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह, डॉ. मनु शिवपुरी, कमला जोशी, सुमित भाटी, कमल खड़का, आदेश त्यागी, कृष्णकांत त्रिपाठी, बसंत कुमार, बालकृष्ण शास्त्री, राहुल वर्मा, बिजेंद्र हर्ष, ललितेंद्र नाथ, कुलभूषण शर्मा, राधेश्याम विद्याकुल, केके पालीवाल, स्वरूप पुरी, संदीप रावत, अवधेश शिवपुरी, राजेंद्रनाथ गोस्वामी, श्रवण कुमार, लव कुमार, मयूर सैनी, महताब आलम, रोहित सिखोला, संदीप शर्मा, रामेश्वर गौड़, दीपक नौटियाल, अनिल भास्कर, रमन कुमार, तनवीर अली, संतोष कुमार, अमरीश कुमार, हरीश, रजत चौहान, रविंद्र कुमार, सचिन, विकास कुमार, मुकेश वर्मा, विकास झा, शिवा अग्रवाल और मनोज खन्ना सहित पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।



