अपराधहरिद्वार

मायके से पत्नी के लौटते ही हैवान बना पति, चाकू मारकर किया कत्ल..

काफी दिन से चल रहा था विवाद, आज ही ससुराल आई थी विवाहिता..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-ब्यूरो
रुड़की: पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद इतना बढ़ा की पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, आनन फानन में विवाहिता को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। वही आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।मामला रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा का है। बताया जा रहा है पिछले कुछ ढंडेरा निवासी अमन का अपनी पत्नी पिंकी से घरेलू विवाद चल रहा था, जिसके चलते पत्नी पिंकी अपने मायके गई हुई थी, आज जब पिंकी अपनी ससुराल पहुँची तो फिर दोबारा से पत्नी पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा की गुस्साए पति ने पत्नी को चाकू मार दिया, घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आनन-फानन में घायल महिला को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया, वही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया घरेलू विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!