अपराधहरिद्वार

“आधी रात फिल्मी अंदाज में ज्वेलर्स की दुकान पर धावा, जेवरात और नकदी पर हाथ साफ.?

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, सफेद स्विफ्ट कार से पहुंचे बदमाश; पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी, (देखें वीडियो)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में आधी रात बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी अंबर तालाब स्थित खन्ना ज्वैलर्स में मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर दुकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों के साथ ही नकदी भी समेट ले गए।सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सामने आया कि आधी रात के समय सफेद रंग की एक स्विफ्ट कार में सवार होकर कुछ लोग दुकान के बाहर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने शटर और ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और करीब एक घंटे तक आराम से चोरी की वारदात को अंजाम देते रहे। इसके बाद सभी आरोपी एक-एक कर मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर चोरी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी पहलुओं से जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर संदिग्धों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!