हरिद्वार

“हरिद्वार जिला सहकारी बैंक की कमान पर भाजपा समर्थित खेमा मजबूत, बिजेंद्र सिंह चौधरी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घोषित..

13 में से सभी डायरेक्टर स्वामी यतीश्वरानंद समर्थक, अध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध होने की संभावना..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; जिला सहकारी बैंक हरिद्वार में अध्यक्ष पद को लेकर तस्वीर लगभग साफ होती नजर आ रही है। बैंक के सभी 13 डायरेक्टरों के भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के समर्थक चुने जाने के बाद अध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध होने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बिजेंद्र सिंह चौधरी को जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया।पांच डायरेक्टरों के निर्वाचित होने के बाद सोमवार को सभी 13 डायरेक्टर वेद मंदिर आश्रम पहुंचे और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से आशीर्वाद लिया। इस दौरान नवनिर्वाचित डायरेक्टरों का फूल-मालाओं, मिष्ठान और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया।स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि सभी डायरेक्टरों की एकजुटता से जिला सहकारी बैंक का अध्यक्ष भी भाजपा के बैनर तले निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी नीतियों और सरकार की योजनाओं के प्रति जनता के विश्वास का असर सहकारी क्षेत्र में भी दिखाई दे रहा है।उन्होंने कहा कि जिला सहकारी बैंक के माध्यम से किसानों और आमजन तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रभावी ढंग से कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर नवनीत सिंह, बबली चौधरी, इकबाल, देवेंद्र अग्रवाल, विजेंद्र सिंह, राजबीर सिंह, सुशील राठी, आंचल सिंघल, लता, ओमप्रकाश, उत्तम रावत और सपना शर्मा समेत अन्य नवनिर्वाचित डायरेक्टरों का स्वागत किया गया।कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा, पूर्व चेयरमैन सुशील चौधरी, दर्जाधारी जयपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, मानवेंद्र सिंह, अनुराग चौधरी, सतपाल सिंह, राजदीप सिंह, बलवंत सिंह पवार, रचित अग्रवाल, वरुण त्यागी, सिद्धार्थ चौधरी, रविंद्र भाटी और सुमित भाटी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!