अपराधहरिद्वार

“पथरी में नशे के धंधेबाजों की ‘परेड’: अब हर 15 दिन में थाने में लगानी होगी हाजिरी, नहीं सुधरे तो सीधी कार्रवाई.!

SSP नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: नशे के खिलाफ पुलिस ने अब ऐसा दांव चला है, जिससे पुराने तस्करों की नींद उड़ गई है। थाना पथरी में एनडीपीएस एक्ट में पहले जेल जा चुके लोगों को थाने बुलाकर उनकी परेड कराई गई। इस कार्रवाई के बाद साफ हो गया है कि अब नशे के धंधे में दोबारा कदम रखने वालों के लिए कोई ढील नहीं मिलने वाली।SSP नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार तेज…
जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार सख्ती बरती जा रही है। खासतौर पर एनडीपीएस एक्ट में पूर्व में जेल जा चुके व्यक्तियों को चिन्हित कर उन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार की पहल….
थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने वर्ष 2016 से 2025 तक एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुके कुल 85 व्यक्तियों को चिन्हित किया। इनमें से 25 लोगों को थाने बुलाकर उनकी परेड कराई गई और सख्त चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में वे नशे के कारोबार में लिप्त पाए गए तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।15 दिन में हाजिरी अनिवार्य….
सभी चिन्हित व्यक्तियों को निर्देशित किया गया है कि वे हर 15 दिन में थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। इसके लिए थाना पथरी में एक विशेष रजिस्टर तैयार किया गया है, जिसमें उनका आपराधिक इतिहास, फोटो, मोबाइल नंबर और वर्तमान स्थिति दर्ज की जा रही है। पुलिस की इस सख्ती से साफ है कि जनपद में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है और आने वाले समय में ऐसे तत्वों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई देखने को मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!