अपराधहरिद्वार

“रेलवे स्टेशन के पास झगड़ा कर रही पांच संदिग्ध महिलाएं गिरफ्तार..

SSP नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर "ऑपरेशन प्रहार" के तहत हुई कार्रवाई..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: रेलवे स्टेशन के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शिवमूर्ति चौक से रेलवे गेट की ओर जाने वाले रास्ते पर दो पक्षों की महिलाओं के बीच जोरदार हंगामा खड़ा हो गया। एक-दूसरे को अपनी ओर आकर्षित करने की होड़ में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट तक जा पहुंचा। मौके पर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आई और स्थिति को काबू में लिया। पुलिस को महिलाओं की गतिविधियां संदिग्ध होने की जानकारी भी मिली है। SSP नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर कार्रवाई….
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के स्पष्ट निर्देश हैं कि जनपद में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को फसाद और शांति भंग करने वाले तत्वों पर नजर रखते हुए त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभावित बड़ी घटना को टालते हुए दोनों पक्षों की महिलाओं को हिरासत में ले लिया।शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा की टीम का एक्शन….
शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांचों महिलाओं को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि सभी महिलाएं राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर आपस में भिड़ गई थीं, जिससे माहौल बिगड़ने लगा था। पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आवश्यक विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।गिरफ्तार महिलाएं….
पार्टी प्रथम….
1:- सुमन पत्नी स्वदेश, निवासी मण्डावर, जिला बिजनौर (उ.प्र.) – उम्र 34 वर्ष
2:- कविता पत्नी टिल्लू, निवासी नहटौर, जिला बिजनौर (उ.प्र.) – उम्र 28 वर्ष
3:- कीर्ति पुत्री मुनेश, निवासी अकबरपुर, जिला बिजनौर (उ.प्र.) – उम्र 18 वर्ष
पार्टी द्वितीय…..
1:- निशा पत्नी नीरज, निवासी फतेहपुर बेरी (दिल्ली), हाल पता – ललतारौ पुल के पास, हरिद्वार
2:- नैना पत्नी अंकित, निवासी ताना मतौली, थाना लक्सर, जिला हरिद्वार – उम्र 20 वर्षपुलिस टीम में शामिल….
इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ऋषिकांत पतवाल, महिला उपनिरीक्षक अनीता शर्मा, महिला हेडकांस्टेबल शारदा राठी, महिला कांस्टेबल मुन्नी राणा और कांस्टेबल अर्जुन सिंह शामिल रहे, जिन्होंने सूझबूझ और तत्परता के साथ स्थिति को संभालते हुए कानून व्यवस्था कायम रखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!